कम्युनिस्ट नेता अतुल कुमार अंजान की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई:शेखपुरा के CPM ऑफिस में वर्कर्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की

कम्युनिस्ट नेता अतुल कुमार अंजान की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई:शेखपुरा के CPM ऑफिस में वर्कर्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की

शेखपुरा में अखिल भारतीय किसान सभा और सीपीआई जिला परिषद ने रविवार को कम्युनिस्ट नेता दिवंगत अतुल कुमार अंजान की दूसरी पुण्यतिथि मनाई। जिला पार्टी कार्यालय कार्यानंद भवन में आयोजित इस समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्युनिस्ट नेता राजेंद्र महतो ने की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अतुल कुमार अंजान अपने छात्र जीवन से ही गरीब, शोषित, पीड़ित, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हितों के लिए लगातार संघर्षरत रहे। अंजान अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी थे। किसानों का महापंचायत 10 मई को गया में पांडेय ने कहा कि अंजान की पुण्यतिथि के अवसर पर यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि जिले भर के किसानों को संगठित कर उनके हक के लिए आंदोलन को तेज किया जाए। उन्होंने बताया कि संपूर्ण मगध क्षेत्र के किसानों का महापंचायत 10 मई को गया में आयोजित होगा। इसमें शेखपुरा रेलवे स्टेशन से सुबह 5:00 बजे क्यूल-गया पैसेंजर रेलगाड़ी से बड़ी संख्या में किसान गया के लिए प्रस्थान करेंगे। शेखपुरा के प्याज उत्पादक किसानों का सम्मेलन होगा इसके अतिरिक्त, मई माह के अंतिम सप्ताह में शेखपुरा के प्याज उत्पादक किसानों का सम्मेलन होगा। 25 मई को शेखपुरा के किसानों, नौजवानों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष जन आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने किसान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अतुल कुमार अंजान की पुण्यतिथि के अवसर पर शेखपुरा जिले के गांव-गांव में किसान सभा का सदस्यता अभियान चलाकर बिहार राज्य किसान सभा को मजबूत करने का संकल्प लें। इस अवसर पर सीपीआई सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, किसान सभा के जिला महासचिव ललित शर्मा, सहायक जिला सचिव दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो, साबो देवी, ललिता देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। शेखपुरा में अखिल भारतीय किसान सभा और सीपीआई जिला परिषद ने रविवार को कम्युनिस्ट नेता दिवंगत अतुल कुमार अंजान की दूसरी पुण्यतिथि मनाई। जिला पार्टी कार्यालय कार्यानंद भवन में आयोजित इस समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्युनिस्ट नेता राजेंद्र महतो ने की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अतुल कुमार अंजान अपने छात्र जीवन से ही गरीब, शोषित, पीड़ित, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हितों के लिए लगातार संघर्षरत रहे। अंजान अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी थे। किसानों का महापंचायत 10 मई को गया में पांडेय ने कहा कि अंजान की पुण्यतिथि के अवसर पर यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि जिले भर के किसानों को संगठित कर उनके हक के लिए आंदोलन को तेज किया जाए। उन्होंने बताया कि संपूर्ण मगध क्षेत्र के किसानों का महापंचायत 10 मई को गया में आयोजित होगा। इसमें शेखपुरा रेलवे स्टेशन से सुबह 5:00 बजे क्यूल-गया पैसेंजर रेलगाड़ी से बड़ी संख्या में किसान गया के लिए प्रस्थान करेंगे। शेखपुरा के प्याज उत्पादक किसानों का सम्मेलन होगा इसके अतिरिक्त, मई माह के अंतिम सप्ताह में शेखपुरा के प्याज उत्पादक किसानों का सम्मेलन होगा। 25 मई को शेखपुरा के किसानों, नौजवानों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष जन आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने किसान कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अतुल कुमार अंजान की पुण्यतिथि के अवसर पर शेखपुरा जिले के गांव-गांव में किसान सभा का सदस्यता अभियान चलाकर बिहार राज्य किसान सभा को मजबूत करने का संकल्प लें। इस अवसर पर सीपीआई सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, किसान सभा के जिला महासचिव ललित शर्मा, सहायक जिला सचिव दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो, साबो देवी, ललिता देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *