कैमूर में ड्राइवर की मौत:NH पर ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित, वाहन की तलाश जारी

कैमूर में ड्राइवर की मौत:NH पर ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में मृत घोषित, वाहन की तलाश जारी

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बरुना गाँव निवासी सूरज कुमार (पिता स्व. महेश सिंह) के रूप में हुई है। मृतक के चाचा सुरेश सिंह ने बताया कि सूरज अपनी सीएनजी ऑटो लेकर नौबतपुर सीएनजी भरवाने जा रहा था। सूरज को तत्काल दुर्गावती अस्पताल ले जाया गया
दुर्गावती स्थित टाटा मोटर्स के समीप नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सूरज को तत्काल दुर्गावती अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था
सुरेश सिंह ने बताया कि सूरज अपने पीछे एक छोटी बच्ची और परिवार छोड़ गया है। वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। परिजनों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार का भरण-पोषण हो सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, भभुआ में कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। इस घटना से बरुना गाँव में शोक का माहौल है। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के बरुना गाँव निवासी सूरज कुमार (पिता स्व. महेश सिंह) के रूप में हुई है। मृतक के चाचा सुरेश सिंह ने बताया कि सूरज अपनी सीएनजी ऑटो लेकर नौबतपुर सीएनजी भरवाने जा रहा था। सूरज को तत्काल दुर्गावती अस्पताल ले जाया गया
दुर्गावती स्थित टाटा मोटर्स के समीप नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल सूरज को तत्काल दुर्गावती अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था
सुरेश सिंह ने बताया कि सूरज अपने पीछे एक छोटी बच्ची और परिवार छोड़ गया है। वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। परिजनों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार का भरण-पोषण हो सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, भभुआ में कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। इस घटना से बरुना गाँव में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *