खरगोन में नीट परीक्षा, 4 बार हुई अभ्यर्थियों की जांच:9 केंद्रों पर हुई परीक्षा, पीजी कॉलेज में धूप से परेशानी

खरगोन में नीट परीक्षा, 4 बार हुई अभ्यर्थियों की जांच:9 केंद्रों पर हुई परीक्षा, पीजी कॉलेज में धूप से परेशानी

खरगोन में रविवार को नेशनल एंट्रेंस एलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) 2026 की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 9 केंद्रों पर 2500 से अधिक विद्यार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा में किसी भी अवैध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की आशंका को देखते हुए अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की गई। मेटल डिटेक्टर से कई बार जांच की गई और पेन तक बाहर रखवा लिए गए। केंद्र के भीतर प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक जांच हुई, जिसमें अंगुलियों के निशान और आंखों की रेटिना की जांच शामिल थी। पूरी संतुष्टि के बाद ही परीक्षार्थियों को होलोग्राम दिया गया। देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1 व 2 और पीजी कॉलेज जैसे प्रमुख केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सशस्त्र पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस ने भी निगरानी रखी। कलेक्टर भव्या मित्तल और एसपी रवींद्र वर्मा ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान केंद्र स्तर पर बिजली, पानी, छाया और वैकल्पिक जनरेटर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हालांकि, पीजी कॉलेज केंद्र पर टेंट की व्यवस्था न होने के कारण अभ्यर्थियों को कड़ी धूप में केंद्र तक पहुंचना पड़ा। वहीं, केंद्र के बाहर अभिभावकों ने पेड़ों की छाया में धूप से बचाव किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *