अक्षरा सिंह को पवन सिंह के बाद दोबारा हुआ प्यार:इंटरव्यूह में बोलीं-मैं प्यार में हूं, अब आगे बढ़ रही हूं; भूतकाल के बजाय भविष्य पर फोकस

अक्षरा सिंह को पवन सिंह के बाद दोबारा हुआ प्यार:इंटरव्यूह में बोलीं-मैं प्यार में हूं, अब आगे बढ़ रही हूं; भूतकाल के बजाय भविष्य पर फोकस

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने प्यार का खुलासा किया है। उन्होंने कबूला कि उन्हें दूसरी बार किसी से प्यार हो गया है। अक्षरा ने कहा कि वर्तमान में वह प्यार में है।’ पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिलेशनशिप की काफी चर्चा रही थी। हर बार उन्होंने पवन के अलावा किसी और से रिश्ते पर इनकार किया था। यह पहली बार है, जब अक्षरा ने खुलकर पवन के अलावा किसी से दोबारा प्यार की बात कही है। मैं प्यार में हूं, अब आगे बढ़ रही हूं- अक्षरा सिंह एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें दोबारा प्यार हुआ है? तो अक्षरा ने साफ कहा, ‘हुआ है ना, चल रहा है। मैं प्यार में हूं। जो पुराना था, वह भूतकाल में चला गया है। अब मैं अपने भविष्य की चिंता करूंगी।” शादी से पहले इंसान को समझ रही अक्षरा अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि, ‘बिना प्यार के कोई जीवित रह सकता है क्या। मैं अभी नहीं बता सकती, क्योंकि मुझे नजर बहुत तेज लगती है, अगर नजर लग गई तो? इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वो जल्द शादी करने वाली हैं? इस पर अक्षरा ने कहा कि वो पहले इंसान को समझ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी सब नया-नया वाला है। इसलिए मैं सभी चीजों को फिगर आउट कर रही हूं।’ पवन सिंह की अच्छाई के सवाल पर हंसने लगी अक्षरा अक्षरा सिंह ने कहा कि, उन्होंने पवन सिंह के दौर को भुला दिया है। जब उनसे पॉडकास्ट में पवन सिंह के कोई एक अच्छाई के बारे में पूछा गया तो सबसे पहले अक्षरा सिंह ठहाके मारकर हंसने लगी। फिर उन्होंने जवाब दिया कि ‘इतना ज्यादा अच्छा किया है कि अच्छाई ही नहीं याद है।’ फिर उन्होंने कहा कि, ‘पवन सिंह हमारे इंडस्ट्री में काम करते हैं। एक सिंगर के तौर पर वह बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक्टर के तौर पर मैं निरहुआ को ज्यादा अच्छा मानती हूं। इससे ज्यादा मैं किसी के बारे में कुछ नहीं जानती हूं।’ भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने प्यार का खुलासा किया है। उन्होंने कबूला कि उन्हें दूसरी बार किसी से प्यार हो गया है। अक्षरा ने कहा कि वर्तमान में वह प्यार में है।’ पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिलेशनशिप की काफी चर्चा रही थी। हर बार उन्होंने पवन के अलावा किसी और से रिश्ते पर इनकार किया था। यह पहली बार है, जब अक्षरा ने खुलकर पवन के अलावा किसी से दोबारा प्यार की बात कही है। मैं प्यार में हूं, अब आगे बढ़ रही हूं- अक्षरा सिंह एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें दोबारा प्यार हुआ है? तो अक्षरा ने साफ कहा, ‘हुआ है ना, चल रहा है। मैं प्यार में हूं। जो पुराना था, वह भूतकाल में चला गया है। अब मैं अपने भविष्य की चिंता करूंगी।” शादी से पहले इंसान को समझ रही अक्षरा अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि, ‘बिना प्यार के कोई जीवित रह सकता है क्या। मैं अभी नहीं बता सकती, क्योंकि मुझे नजर बहुत तेज लगती है, अगर नजर लग गई तो? इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वो जल्द शादी करने वाली हैं? इस पर अक्षरा ने कहा कि वो पहले इंसान को समझ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी सब नया-नया वाला है। इसलिए मैं सभी चीजों को फिगर आउट कर रही हूं।’ पवन सिंह की अच्छाई के सवाल पर हंसने लगी अक्षरा अक्षरा सिंह ने कहा कि, उन्होंने पवन सिंह के दौर को भुला दिया है। जब उनसे पॉडकास्ट में पवन सिंह के कोई एक अच्छाई के बारे में पूछा गया तो सबसे पहले अक्षरा सिंह ठहाके मारकर हंसने लगी। फिर उन्होंने जवाब दिया कि ‘इतना ज्यादा अच्छा किया है कि अच्छाई ही नहीं याद है।’ फिर उन्होंने कहा कि, ‘पवन सिंह हमारे इंडस्ट्री में काम करते हैं। एक सिंगर के तौर पर वह बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक्टर के तौर पर मैं निरहुआ को ज्यादा अच्छा मानती हूं। इससे ज्यादा मैं किसी के बारे में कुछ नहीं जानती हूं।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *