कैमूर में 4 केंद्रों पर हो रहा NEET परीक्षा:2 से 5 बजे तक होगा एग्जाम, 1476 परीक्षार्थी हो रहे शामिल

कैमूर में 4 केंद्रों पर हो रहा NEET परीक्षा:2 से 5 बजे तक होगा एग्जाम, 1476 परीक्षार्थी हो रहे शामिल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET 2026 परीक्षा के लिए कैमूर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले में 1,476 परीक्षार्थी चार निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देंगे। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ; श्रीमती सीमा +2 उच्च विद्यालय, भभुआ; श्री अटल बिहारी सिंह +2 उच्च विद्यालय, भभुआ; और जवाहर नवोदय विद्यालय, चौरसिया, मोहनियां शामिल हैं। 2 बजे से 5 बजे तक होगा एग्जाम परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी, जिसके तहत फोटो कॉपी की दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। परीक्षार्थियों को मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, आभूषण और पेन जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या धात्विक सामान को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी और उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (नंबर 06189-222080) को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कदाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET 2026 परीक्षा के लिए कैमूर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले में 1,476 परीक्षार्थी चार निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देंगे। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ; श्रीमती सीमा +2 उच्च विद्यालय, भभुआ; श्री अटल बिहारी सिंह +2 उच्च विद्यालय, भभुआ; और जवाहर नवोदय विद्यालय, चौरसिया, मोहनियां शामिल हैं। 2 बजे से 5 बजे तक होगा एग्जाम परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी, जिसके तहत फोटो कॉपी की दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। परीक्षार्थियों को मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, आभूषण और पेन जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या धात्विक सामान को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी और उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (नंबर 06189-222080) को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कदाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *