सीवान में शनिवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप ढाला के पास हुई। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांप दक्षिण पट्टी निवासी आलम साईं के बेटे नौशाद साईं(23) के रूप में हुई है। नौशाद अपने एक साथी के साथ बाइक से सीवान शहर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के पास चांप ढाला के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे नौशाद साईं सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटती देख ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल युवक का इलाज जारी स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नौशाद साईं को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति और तेज रफ्तार वाहनों को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि हरदिया मोड़ से चांप ढाला तक सड़क काफी जर्जर है और इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज सराय ओपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। सीवान में शनिवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप ढाला के पास हुई। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांप दक्षिण पट्टी निवासी आलम साईं के बेटे नौशाद साईं(23) के रूप में हुई है। नौशाद अपने एक साथी के साथ बाइक से सीवान शहर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के पास चांप ढाला के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे नौशाद साईं सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटती देख ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल युवक का इलाज जारी स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने नौशाद साईं को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति और तेज रफ्तार वाहनों को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि हरदिया मोड़ से चांप ढाला तक सड़क काफी जर्जर है और इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज सराय ओपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


