नोएडा में जल्द ही रियल टाइम प्रॉपर्टी की जानकारी मिल सकेगी। इसमें प्रॉपर्टी पर कितना बकाया है, कब आवंटन किया गया, प्लाट का एरिया , प्लाट की लोकेशन, किसी विभाग का कितना बकाया या नहीं है इसकी जानकारी मिल सकेगी। प्राधिकरण ने इसका पूरा डेटा तैयार किया है। इसे अपलोड किया जाएगा। इसके बाद उन आवंटियों को आसानी होगी जिनको रि-सेल में प्रॉपर्टी खरीदनी है या बेचनी है। इसके अलावा निवेशकों को भी जानकारी मिलेगी। ये पूरी जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट के जरिए जियो ग्राफिकल इंर्फोमेशन सिस्टम (GIS) से मिल सकेगी। एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि जल्द ही ये सुविधा मिलेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
दरअसल नोएडा की प्रॉपर्टी लीज पर है। यहां प्रॉपर्टी खरीद फारोख्त या रिसेल करने के बाद ट्रांसफर ऑफ मैमोरेंडम (टीएम) किया जाता है। प्रॉपर्टी तभी दूसरे व्यक्ति के नाम होगी जब मूल आवंटी का सभी बकाया क्लियर होगा। उसे एनओसी दी जाएगी। इसी एनओसी के आधार पर टीएम चार्ज देकर प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराया जाता है। ऐसे में लोगों को प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी इस जीआईएस सिस्टम से मिल सकेगी। वो किसी फ्राड का शिकार नहीं होगा। अभी मिलती है ये जानकारी
इस सिस्टम में प्रॉपर्टी का बकाया डेटा अपलोड होने के साथ वर्तमान में आप प्लाट नंबर सिलेक्ट करने पर प्लाट का प्रकार और सेक्टर की जानकारी मिलती है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि यहां अपलोड किया गया सेटेलाइट मैप 2022 का है। यानी 2022 तक जो भी प्लाट की लाइव अपडेट है वो जीआईएस के जरिए आपको दिख जाएगी।
चार श्रेणी की प्रापर्टी रियल टाइम जीपीएस से जुड़ी
प्राधिकरण ने बताया कि सभी प्रॉपर्टी को रियल टाइम किया जा रहा है । इसमें इंस्टिट्यूशनल, रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रापर्टी को भी रियल टाइम कर दिया गया है। हालांकि ग्रुप हाउसिंग प्रापर्टी को रियल टाइम नहीं किया जा सका है क्योंकि अधिकांश सोसाइटी में बायर्स की राजिस्ट्री नहीं हुई है ऐसे में पूरा डाटा कलेक्शन नहीं हो सका है। जल्द ही इसे भी रियल टाइम कर दिया जाएगा। क्यों है महत्वपूर्ण
प्रदेश का 60 प्रतिशत राजस्व नोएडा ही जनरेट करता है। विदेश में बैठे निवेशक नोएडा में निवेश तभी करेगा जब उसे यहां के जियोग्राफिक की जानकारी होगी। उसे ये जानकारी जीआईएस सिस्टम से घर बैठे ही मिल रही है। इसके लिए उसे कही रजिस्टर्ड भी नहीं करना होगा। बस नोएडा प्राधिकरण की ऑनलाइन साइट पर जाकर जीआईएस लिंक पर जाना होगा। यहां उसे मैपिंग और अन्य तरह से पूरे शहर की जानकारी मिल जाएगी।


