मुरैना में शराब कारोबारी के घर फायरिंग: 4 हमलावर पकड़े:पिटाई में घायल 3 बंदूकें और कारतूस जब्त; CCTV में कैद वारदात; पुरानी रंजिश में हमला

मुरैना में शराब कारोबारी के घर फायरिंग: 4 हमलावर पकड़े:पिटाई में घायल 3 बंदूकें और कारतूस जब्त; CCTV में कैद वारदात; पुरानी रंजिश में हमला

मुरैना के जौरा कस्बे में आवकारी ठेकेदार रविंद्र सिकरवार के घर पर काली क्रेटा कार से आए चार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर चारों आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी बंदूकें छीन लीं। पकड़े गए आरोपियों की बाद में लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया है। पुलिस ने घायलों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब माफिया पर फायरिंग का आरोप बताया जा रहा है कि अवैध शराब तस्कर चंद्रपाल यादव अपने साथियों धारा यादव, संजय यादव और राजीव यादव के साथ क्रेटा (MP 07 ZM 5522) में सवार होकर आया था। सभी ने घर के बाहर उतरते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान रविंद्र सिकरवार और उसका बेटा बाल-बाल बच गए। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात फायरिंग की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी गाड़ी से उतरकर गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं। रविंद्र का बेटा मोंटी अपने साथियों अवनीश उर्फ कल्ला और धर्मेंद्र के साथ मौके पर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावरों को घेर लिया और उनकी बंदूकें छीन लीं। इसके बाद आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से क्रेटा कार, तीन बंदूकें और एक दर्जन से अधिक चले हुए कारतूस बरामद किए हैं। पुरानी रंजिश में हुआ हमला जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले आबकारी विभाग ने चंद्रपाल यादव के चित्रावली स्थित ठिकाने पर अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की थी। चंद्रपाल को शक था कि यह कार्रवाई रविंद्र सिकरवार के कहने पर हुई है, इसी रंजिश में फायरिंग की गई। जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत के मुताबिक, घटना में एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष रविंद्र सिकरवार की ओर से अभी शिकायत नहीं आई है। पुलिस ने हथियार और वाहन जब्त कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *