सुनील ग्रोवर बने ‘डोनाल्ड ट्रंप’, तो ऋषभ पंत ने सरेआम उतार दी इज्जत! वीडियो हुआ वायरल

Sunil Grover latest ad: अगर बात मिमिक्री की हो तो टीवी पर सुनील ग्रोवर का नाम सबसे पहले आता है। सलमान खान, शाहरुख खान, एसएस राजामौली, कपिल देव और कादर खान जैसे दिग्गजों की नकल उतारकर फैंस और सेलेब्स दोनों का दिल जीत चुके सुनील ग्रोवर ने अब एक और धमाका किया है। इस बार उनका निशाना था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस मिमिक्री ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दिया है।

जब सुनील पूरी शिद्दत से ट्रंप बने हुए हैं

इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर ने एक नए ad का वीडियो साझा किया है जिसमें वो डोनाल्ड ट्रंप की हूबहू नकल करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जब सुनील पूरी शिद्दत से ट्रंप बने हुए हैं, तभी भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अचानक आकर उन्हें रोक देते हैं और सीरीयस अंदाज में असली अवतार में वापस आने के लिए कहते हैं। इसके बाद सुनील ग्रोवर ऋषभ की बात मानते हुए उनके साथ डांस करते भी दिखे। ये पूरा वीडियो देखने में इतना मजेदार है कि एक बार देखने के बाद आप इसे दोबारा बिना देखें नहीं रह सकते।

इतना ही नहीं, इस वीडियो को देखने के बाद ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की जज अर्चना पूरन सिंह ने कमेंट किया,”OMG! आप क्या नहीं कर सकते।” ये प्रतिक्रिया उनकी अचंभित करने वाली तारीफ थी जिसने साबित किया कि सुनील की इस परफॉर्मेंस ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बता दें, फैंस और सेलेब्स ने इस वीडियो पर भरपूर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा कि मार्केट में कई AI सब्सक्रिप्शन मौजूद हैं लेकिन सुनील ग्रोवर को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। एक अन्य ने उन्हें “अमेजिंग” बताया तो किसी ने हंसने वाले इमोजी की झड़ी लगा दी। वीडियो पर आए लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स बता रहे हैं कि ये मिमिक्री दर्शकों के दिल तक पहुंच गई है।

फिल्मों के एक बेहद टैलेंटेड स्टार सुनील ग्रोवर हैं

हिंदी टेलीविजन और फिल्मों के एक बेहद टैलेंटेड स्टार सुनील ग्रोवर हैं। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से शुरू हुआ उनका सफर ‘द कपिल शर्मा शो’ तक आया जहां उनके किरदार डॉक्टर गुलाटी, रिंकू देवी और पिद्दू ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। इन किरदारों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ‘गजनी’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘बागी’, ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘भारत’ और ‘जवान’ जैसी बड़ी फिल्मों में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इन दिनों वो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं और अपनी बेमिसाल मिमिक्री से दर्शकों को हंसाते रहते हैं। दरअसल, फैंस की ये टिप्पणी कि “सुनील ग्रोवर को कोई AI रिप्लेस नहीं कर सकता”, तो यही उनकी असली ताकत है। वो सिर्फ आवाज की नकल नहीं उतारते, बल्कि किरदार की आत्मा को पकड़ लेते हैं। चाहे वो ट्रंप हों, सलमान हों या शाहरुख सुनील हर किरदार में पूरी तरह रम जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *