‘पुलिस मुखबिरी के शक में राहुल को मारी गोली’:पिता का दावा- आरोपियों ने पहले दोस्ती का हाथ बढ़ाया, फिर घर से बुलाकर मार डाला

‘पुलिस मुखबिरी के शक में राहुल को मारी गोली’:पिता का दावा- आरोपियों ने पहले दोस्ती का हाथ बढ़ाया, फिर घर से बुलाकर मार डाला

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को अपराधियों ने राहुल कुमार की हत्या कर दी थी। शादी के छह दिन बाद ही मौत के घाट उतार दिया। सिर में पीछे से गोली मारी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता मुकेश कुमार ने जो खुलासे किए हैं, वह दोस्ती के पीछे छिपी गहरी साजिश और रंजिश की खौफनाक कहानी बयां करते हैं। मुकेश कुमार ने बताया कि यह पूरी वारदात पुलिस मुखबिरी के शक में अंजाम दी गई है, जिसकी पटकथा होली के समय से ही लिखी जा रही थी। होली के दौरान पुलिस प्रशासन ने किसी मामले की जांच के सिलसिले में राहुल से एक आरोपी का घर पूछा था, जिसे राहुल ने सहज भाव से बता दिया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके घर चढ़कर गाली-गलौज की थी। कहा था कि इतनी गोली मारेंगे कि नजर नहीं आओगे’। हालांकि, बाद में आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत राहुल से दोबारा मेल-मिलाप बढ़ा लिया। उसके साथ नियमित रूप से घूमने-टहलने लगे ताकि वह पूरी तरह बेफिक्र हो जाए। शनिवार की रात(25 अप्रैल 2026) करीब 8:00 बजे गांव के ही दो युवक राहुल को बुलाकर साथ ले गए। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सूर्य मंदिर के पास पहुंचे। वहां सिगरेट पीने के बाद पीछे से आरोपी ने राहुल को सटाकर गोली मार दी।
हथियार आरोपी की मां ने खरीदा था मुकेश कुमार ने आगे कहा कि इस हत्याकांड में फरार चल रहे दूसरे आरोपी गौरव कुमार ने बाद में मेरे दूसरे बेटे को फोन कर बताया कि हत्या की पूरी वारदात उसके सामने हुई। गोली सन्टी कुमार उर्फ मृणाल ने चलाई थी। हथियार मुख्य आरोपी की मां ने ही करीब 25 से 30 हजार रुपए में कुछ दिन पहले खरीद कर दिया था, जिससे साफ होता है कि यह हत्याकांड पूर्व नियोजित था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह 3:00 बजे फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, राहुल दम तोड़ चुका था। राहुल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और गांव में ही डेकोरेशन का काम करता था। हत्या से छह दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सन्टी कुमार उर्फ मृणाल को नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। बिंद थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस उन सूत्रों का भी पता लगा रही है जहां से हथियार की आपूर्ति की गई थी। नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को अपराधियों ने राहुल कुमार की हत्या कर दी थी। शादी के छह दिन बाद ही मौत के घाट उतार दिया। सिर में पीछे से गोली मारी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता मुकेश कुमार ने जो खुलासे किए हैं, वह दोस्ती के पीछे छिपी गहरी साजिश और रंजिश की खौफनाक कहानी बयां करते हैं। मुकेश कुमार ने बताया कि यह पूरी वारदात पुलिस मुखबिरी के शक में अंजाम दी गई है, जिसकी पटकथा होली के समय से ही लिखी जा रही थी। होली के दौरान पुलिस प्रशासन ने किसी मामले की जांच के सिलसिले में राहुल से एक आरोपी का घर पूछा था, जिसे राहुल ने सहज भाव से बता दिया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके घर चढ़कर गाली-गलौज की थी। कहा था कि इतनी गोली मारेंगे कि नजर नहीं आओगे’। हालांकि, बाद में आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत राहुल से दोबारा मेल-मिलाप बढ़ा लिया। उसके साथ नियमित रूप से घूमने-टहलने लगे ताकि वह पूरी तरह बेफिक्र हो जाए। शनिवार की रात(25 अप्रैल 2026) करीब 8:00 बजे गांव के ही दो युवक राहुल को बुलाकर साथ ले गए। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सूर्य मंदिर के पास पहुंचे। वहां सिगरेट पीने के बाद पीछे से आरोपी ने राहुल को सटाकर गोली मार दी।
हथियार आरोपी की मां ने खरीदा था मुकेश कुमार ने आगे कहा कि इस हत्याकांड में फरार चल रहे दूसरे आरोपी गौरव कुमार ने बाद में मेरे दूसरे बेटे को फोन कर बताया कि हत्या की पूरी वारदात उसके सामने हुई। गोली सन्टी कुमार उर्फ मृणाल ने चलाई थी। हथियार मुख्य आरोपी की मां ने ही करीब 25 से 30 हजार रुपए में कुछ दिन पहले खरीद कर दिया था, जिससे साफ होता है कि यह हत्याकांड पूर्व नियोजित था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह 3:00 बजे फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, राहुल दम तोड़ चुका था। राहुल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और गांव में ही डेकोरेशन का काम करता था। हत्या से छह दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सन्टी कुमार उर्फ मृणाल को नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। बिंद थानाध्यक्ष मुरली आजाद ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस उन सूत्रों का भी पता लगा रही है जहां से हथियार की आपूर्ति की गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *