सहरसा में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला से रेप की कोशिश हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा में हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने भीड़ से बचाकर आरोपी को सदर थाने ले गयी। बताया जा रहा है कि 1 मई 2026 को सहरसा नगर निगम के सदर थाना इलाके के महिषी थाना क्षेत्र की 45 साल पीड़ित महिला अपने चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने आई थीं। शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे जब वह अकेली थी, तभी पास में रहने वाले सिपु सिंह (निवासी- कपसिया, थाना पतरघट) ने उन्हें जबरन खेत की ओर ले जाकर रेप का प्रयास किया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… मारपीट कर पीड़िता को जमीन पर पटका पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर पटक दिया। इस दौरान आरोपी ने उनके गले से सोने का लॉकेट और नाक की नथुनी भी छीन ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर आरोपी को भीड़ से बचाया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ‘डायल 112’ और सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को कब्जे में लेने के दौरान भीड़ फिर से उग्र हो गई और उस पर ईट और हाथों से हमला करने लगी। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर रखने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सहरसा में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला से रेप की कोशिश हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा में हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने भीड़ से बचाकर आरोपी को सदर थाने ले गयी। बताया जा रहा है कि 1 मई 2026 को सहरसा नगर निगम के सदर थाना इलाके के महिषी थाना क्षेत्र की 45 साल पीड़ित महिला अपने चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने आई थीं। शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे जब वह अकेली थी, तभी पास में रहने वाले सिपु सिंह (निवासी- कपसिया, थाना पतरघट) ने उन्हें जबरन खेत की ओर ले जाकर रेप का प्रयास किया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… मारपीट कर पीड़िता को जमीन पर पटका पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर पटक दिया। इस दौरान आरोपी ने उनके गले से सोने का लॉकेट और नाक की नथुनी भी छीन ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर आरोपी को भीड़ से बचाया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ‘डायल 112’ और सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को कब्जे में लेने के दौरान भीड़ फिर से उग्र हो गई और उस पर ईट और हाथों से हमला करने लगी। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर रखने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


