बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटा सड़क जाम रखा। मृतक की पहचान जैमरा गांव निवासी प्रमोद राय(50) के तौर पर हुई है। कृष्णा राइस मिल में काम करते थे। ग्रामीणों ने NH किया जाम भतीजा कृष्णदेव राय ने बताया कि रोजाना कि तरह चाचा काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। देवना के पास NH-31 फोरलेन पर रोड क्रॉस करने के दौरान इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। चार बेटियां और दो बेटे हैं। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। हादसे की खबर जैसे ही जैमरा गांव और आसपास के इलाकों में फैली, लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए। गुस्साए ग्रामीणों ने NH को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। 2 घंटे बाद खुला जाम सड़क जाम होने के कारण फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हंगामे की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस और बरौनी बीडीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद जाम खुला। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस लोगों ने इस ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात इनोवा कार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटा सड़क जाम रखा। मृतक की पहचान जैमरा गांव निवासी प्रमोद राय(50) के तौर पर हुई है। कृष्णा राइस मिल में काम करते थे। ग्रामीणों ने NH किया जाम भतीजा कृष्णदेव राय ने बताया कि रोजाना कि तरह चाचा काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। देवना के पास NH-31 फोरलेन पर रोड क्रॉस करने के दौरान इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। चार बेटियां और दो बेटे हैं। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। हादसे की खबर जैसे ही जैमरा गांव और आसपास के इलाकों में फैली, लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए। गुस्साए ग्रामीणों ने NH को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। 2 घंटे बाद खुला जाम सड़क जाम होने के कारण फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हंगामे की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस और बरौनी बीडीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद जाम खुला। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस लोगों ने इस ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात इनोवा कार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


