गोंडा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:3 दिन पहले रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पिता की भी गई थी जान

गोंडा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:3 दिन पहले रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पिता की भी गई थी जान

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में परसा गोल्डी ग्राम पंचायत के छोटी पुरवा मजरे में एक सड़क हादसा हुआ है। देर रात अपने घर के बाहर मोबाइल फोन चला रहे 30 वर्षीय रामजी दुबे को गोंडा-लखनऊ हाईवे से मैजापुर बाजार की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रामजी दुबे सड़क पर गिर गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने रामजी दुबे को मृत घोषित कर दिया। यह घटना तब हुई है जब तीन दिन पहले ही रामजी दुबे के पिता, सेवानिवृत्त लोक निर्माण विभाग कर्मचारी हृदय नारायण दुबे की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिता का तेरहवीं संस्कार अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि बेटे की भी जान चली गई। बताया जा रहा है कि रामजी दुबे की शादी नवंबर महीने में तय थी। रामजी दुबे पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई भगवान प्रसाद की शादी हो चुकी है। सूचना मिलने पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक रामजी दुबे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजन इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। वहीं करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि रामजी दुबे अपने घर के बाहर मोबाइल चला रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से परिजनों के साथ खड़ा है किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *