भोजपुर के सोन नदी में चाची-भतीजी समेत चार लोग डूब गए। पानी में डूबने में भतीजी की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतका की पहचान दधौरी गांव निवासी अनुज कुमार चंद्रवंशी की पुत्री शिल्पी कुमारी(12) के तौर पर हुई है। तीसरी क्लास में पढ़ती थी। घटना सहार थाना क्षेत्र के धौरी गांव स्थित 34 बी बालू घाट की है। तीन घंटे बाद खुला जाम शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। भाकपा माले नेता मदन चंद्रवंशी के नेतृत्व में मुआवजे, बालू घाट किनारे कटाव रोकने और घाट को बंद करने की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। जिसके बाद आरा-अरवल और सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। करीब 3 घंटे बाद रोड जाम रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
जिसके बाद भाकपा वाले के तरारी विधानसभा के प्रत्याशी मदन चंद्रवंशी के नेतृत्व में मुआवजे, बालू घाट किनारे बालू कटाव करने एवं घाट को बंद करने की मांग को लेकर शव को खैरा मोड़ के समीप रख सड़क जाम कर दिया। उनके द्वारा करीब 3 घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण आरा-अरवल एवं सकड्डी नासरीगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। लापरवाही के चलते हुआ हादसा मृतका के चाचा कमलेश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि मेरी भतीजी शिल्पी अपनी चाची अंजू कुमारी, चचेरे भाई अबिश कुमार और अनीश कुमार के साथ सोन नदी में स्नान करने गई थी। जहां बालू कटाव के कारण गहरा गड्ढा हो गया था। एक-दूसरे के बचाने के चक्कर में सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों तीनों को पानी से बाहर निकल गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद भतीजी का शव मिला। घर में मचा कोहराम मृत किशोरी अपने दो भाई और एक बहन में छोटी थी। मां-बाप की इकलौती बेटी थी। परिवार में मां शोभा देवी, भाई शुभम कुमार और सौरभ कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। मां, भाई और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के सोन नदी में चाची-भतीजी समेत चार लोग डूब गए। पानी में डूबने में भतीजी की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतका की पहचान दधौरी गांव निवासी अनुज कुमार चंद्रवंशी की पुत्री शिल्पी कुमारी(12) के तौर पर हुई है। तीसरी क्लास में पढ़ती थी। घटना सहार थाना क्षेत्र के धौरी गांव स्थित 34 बी बालू घाट की है। तीन घंटे बाद खुला जाम शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। भाकपा माले नेता मदन चंद्रवंशी के नेतृत्व में मुआवजे, बालू घाट किनारे कटाव रोकने और घाट को बंद करने की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। जिसके बाद आरा-अरवल और सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। करीब 3 घंटे बाद रोड जाम रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
जिसके बाद भाकपा वाले के तरारी विधानसभा के प्रत्याशी मदन चंद्रवंशी के नेतृत्व में मुआवजे, बालू घाट किनारे बालू कटाव करने एवं घाट को बंद करने की मांग को लेकर शव को खैरा मोड़ के समीप रख सड़क जाम कर दिया। उनके द्वारा करीब 3 घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम होने के कारण आरा-अरवल एवं सकड्डी नासरीगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। लापरवाही के चलते हुआ हादसा मृतका के चाचा कमलेश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि मेरी भतीजी शिल्पी अपनी चाची अंजू कुमारी, चचेरे भाई अबिश कुमार और अनीश कुमार के साथ सोन नदी में स्नान करने गई थी। जहां बालू कटाव के कारण गहरा गड्ढा हो गया था। एक-दूसरे के बचाने के चक्कर में सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों तीनों को पानी से बाहर निकल गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद भतीजी का शव मिला। घर में मचा कोहराम मृत किशोरी अपने दो भाई और एक बहन में छोटी थी। मां-बाप की इकलौती बेटी थी। परिवार में मां शोभा देवी, भाई शुभम कुमार और सौरभ कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। मां, भाई और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


