बेतिया में देर रात युवक ने बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर अचानक आगजनी शुरू कर दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में हुई। उत्पात मचाने वाले युवक की पहचान इदरीश मियां के पुत्र रसूल मियां के रूप में हुई है। वह पेशे से मुर्गा मीट सप्लायर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी दुकान पर हुए विवाद के बाद रसूल मियां गुस्से में सड़क पर आ गया और हंगामा करने लगा। गुस्से में उसने सड़क के बीचों-बीच आग लगा दी। एक घंटे तक सड़क पर चिल्लाता रहा शख्स इस घटना के दौरान रसूल मियां करीब एक घंटे तक सड़क पर चिल्लाता रहा और गाली-गलौज करता रहा। आगजनी के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने इस तरह बीच सड़क पर आगजनी को अत्यंत खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। बेतिया में देर रात युवक ने बेतिया-मझौलिया मुख्य सड़क पर अचानक आगजनी शुरू कर दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में हुई। उत्पात मचाने वाले युवक की पहचान इदरीश मियां के पुत्र रसूल मियां के रूप में हुई है। वह पेशे से मुर्गा मीट सप्लायर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी दुकान पर हुए विवाद के बाद रसूल मियां गुस्से में सड़क पर आ गया और हंगामा करने लगा। गुस्से में उसने सड़क के बीचों-बीच आग लगा दी। एक घंटे तक सड़क पर चिल्लाता रहा शख्स इस घटना के दौरान रसूल मियां करीब एक घंटे तक सड़क पर चिल्लाता रहा और गाली-गलौज करता रहा। आगजनी के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने इस तरह बीच सड़क पर आगजनी को अत्यंत खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।


