बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजा पुल के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक की बॉडी मिली थी। जिसकी पहचान पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत मानपुर के रहने वाले शंकर चौहान (31वर्ष) के तौर पर हुई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें 5-6 की संख्या में शंकर चौहान के पीछे उसे मरते गली से युवक निकल रहे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है। SDPO लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मृतक शंकर चौहान के बारे में पता चला है कि नशे के भी आदि थे। पूर्व में पटना और दानापुर थाना क्षेत्र से चोरी के मामले में तीन बार जेल भी जा चुका था। प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई है कि जो लोग गली से उसके साथ निकल कर आ रहे हैं, संभव है कि उनके द्वारा मारपीट भी की गई होगी। एक दीवार है, उसी से टकराकर गिरे हैं। इसके बाद पुलिस वगैरह को सूचना नहीं दी गई है। इलाज वगैरह नहीं कराया गया है। एक टीम गठित की गई है। जो टेक्निकल और ह्यूमन इनपुट के आधार पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकलकर आएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सजा देती, मारकर फेंकने की क्या जरूरत थी मृतक की पत्नी अर्चना देवी का कहना है कि अगर उसने गलती भी की थी तो पुलिस सजा देती। लेकिन मारकर फेंक दिया गया। मेरे दो बच्चे हैं, अब हम लोग कहां जाएंगे। कौन हम लोगों की देखरेख करेगा। अब मेरे बच्चों को कौन पढ़ाएगा। साले की थी शादी मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि छोटे भाई की बेटा मंदिर में शादी थी उसी की तैयारी चल रही थी सुबह में हम लोग मंदिर जाने वाले थे। इसके लिए पहले ही मेरे भाइयों ने कपड़ा वगैरह मेरे पति का सिलवा दिया था। 2:00 तक साथ ही थे। सुबह में रोज की तरह 4-5 बजे चाय पीने के लिए निकले। उसके बाद 6:00 बजे मेरी एक रिश्तेदार ने फोन करके बताया कि उनकी बॉडी राजा पुल के पास सड़क किनारे पड़ी है। तब हम लोग यहां पर पहुंचे हैं। मेरे पति को मार कर फेंक दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है। मेरा पति पहले ऑटो चलाता था। हाल के दिनों में राजमिस्त्री का काम करता था। मुझे पुलिस से सिर्फ न्याय चाहिए। बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजा पुल के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक की बॉडी मिली थी। जिसकी पहचान पाटलिपुत्र थाना अंतर्गत मानपुर के रहने वाले शंकर चौहान (31वर्ष) के तौर पर हुई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें 5-6 की संख्या में शंकर चौहान के पीछे उसे मरते गली से युवक निकल रहे हैं। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है। SDPO लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मृतक शंकर चौहान के बारे में पता चला है कि नशे के भी आदि थे। पूर्व में पटना और दानापुर थाना क्षेत्र से चोरी के मामले में तीन बार जेल भी जा चुका था। प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई है कि जो लोग गली से उसके साथ निकल कर आ रहे हैं, संभव है कि उनके द्वारा मारपीट भी की गई होगी। एक दीवार है, उसी से टकराकर गिरे हैं। इसके बाद पुलिस वगैरह को सूचना नहीं दी गई है। इलाज वगैरह नहीं कराया गया है। एक टीम गठित की गई है। जो टेक्निकल और ह्यूमन इनपुट के आधार पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकलकर आएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सजा देती, मारकर फेंकने की क्या जरूरत थी मृतक की पत्नी अर्चना देवी का कहना है कि अगर उसने गलती भी की थी तो पुलिस सजा देती। लेकिन मारकर फेंक दिया गया। मेरे दो बच्चे हैं, अब हम लोग कहां जाएंगे। कौन हम लोगों की देखरेख करेगा। अब मेरे बच्चों को कौन पढ़ाएगा। साले की थी शादी मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि छोटे भाई की बेटा मंदिर में शादी थी उसी की तैयारी चल रही थी सुबह में हम लोग मंदिर जाने वाले थे। इसके लिए पहले ही मेरे भाइयों ने कपड़ा वगैरह मेरे पति का सिलवा दिया था। 2:00 तक साथ ही थे। सुबह में रोज की तरह 4-5 बजे चाय पीने के लिए निकले। उसके बाद 6:00 बजे मेरी एक रिश्तेदार ने फोन करके बताया कि उनकी बॉडी राजा पुल के पास सड़क किनारे पड़ी है। तब हम लोग यहां पर पहुंचे हैं। मेरे पति को मार कर फेंक दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है। मेरा पति पहले ऑटो चलाता था। हाल के दिनों में राजमिस्त्री का काम करता था। मुझे पुलिस से सिर्फ न्याय चाहिए।


