हत्या-लूट, आर्म्स एक्ट समेत रामधनी यादव पर थे 28 मामले:पुलिस से कहा- हथियार बरामद करा दूंगा, अगुवानी पुल के पास गुर्गों से कराने लगा फायरिंग

हत्या-लूट, आर्म्स एक्ट समेत रामधनी यादव पर थे 28 मामले:पुलिस से कहा- हथियार बरामद करा दूंगा, अगुवानी पुल के पास गुर्गों से कराने लगा फायरिंग

‘सर, आप मेरे साथ चलिए, मैंने जिस हथियार से एग्जिक्यूटिव अफसर की हत्या की थी, उसे बरामद करा दूंगा।’ ये बातें कहते हुए सुलतानगंज नगर परिषद के एग्जिक्यूटिव अफसर की हत्या और चेयरमैन राजकुमार गुड्डू पर जानलेवा हमला करने का आरोपी रामधनी यादव पुलिस की टीम को अपने साथ ले गया। रामधनी के साथ जैसे ही पुलिस की टीम अगुवानी पुल के पास निर्माणाधीन सड़क के किनारे बगीचे में पहुंची, उसने शोर मचाते हुए पहले से छिपे हुए गुर्गों से गोली चलाने को कहने लगा। इसके बाद रामधनी के गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रामधनी यादव को पुलिस की गोली लगी। इसके बाद उसे मायागंज लाया गया, जहां इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भागलपुर पुलिस की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी रामधनी यादव के ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे 28 मामले दर्ज थे। पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। रामधनी यादव के एनकाउंटर से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए भागलपुर पुलिस ने और क्या-क्या बताया? SSP प्रमोद कुमार की ओर से बताया गया, बुधवार शाम सूचना मिली कि सुलतानगंज नगर परिषद के ऑफिस में घुसकर कुछ अज्ञात हमलावरों की ओर से एग्जिक्यूटिव अफसर कृष्ण भूषण कुमार और चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। सूचना के बाद कार्रवाई के लिए मैं घटनास्थल के लिए निकला और सुलतानगंज थाना के एसएचओ, सुलतानगंज के एसडीपीओ को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। घटनास्थल से गंभीर रूप से घायल कृष्ण भूषण कुमार और राज कुमार गुड्डू को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों की ओर से कृष्ण भूषण कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राजकुमार गुड्डू को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके तुरंत बाद मामले कि गंभीरता को देखते हुए इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तारी के बाद रामधनी ने कहा- चलिए मैं हथियार बरामद कराता हूं SSP की ओर से बताया गया कि अलग-अलग गठित टीमों ने वारदात में शामिल सुलतानगंज के श्यामबाग के रहने वाले रामधनी यादव, दीपक यादव और नवगछिया के गोपालपुर करारी तीनटंगा के रहने वाले पींकू कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से जब वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछा गया तो रामधनी यादव ने बताया कि मेरे साथ चलिए मैं हथियार बरामद करवा दूंगा। इसके बाद रामधनी की निशानदेही पर पुलिस की टीम आगे बढ़ी। बताया गया कि जैसे ही पुलिस की टीम अगुवानी पुल के पास बन रही सड़क किनारे बगीचे के पास पहुंची, रामधनी यादव ने चिल्लाते हुए कहा कि गोली मारो, गोली मारो। उसके चिल्लाने के बाद बगीचे के पास पहले से घात लगाकर बैठे रामधनी यादव के गुर्गों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। अपराधियों की ओर से फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मी फायरिंग से बचने और जवाबी कार्रवाई के लिए पोजिशन ले रहे थे। इसी दौरान रामधनी यादव ने घटनास्थल पर पहले से छिपाकर रखे हथियार से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षा की जवाबी कार्रवाई की गई। इसी दौरान रामधनी यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मायागंज भागलपुर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिनका इलाज जारी है। SSP की ओर से बताया गया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक रामधनी यादव का बड़ा बेटा सन्नी यादव शामिल है। दूसरे आरोपी की पहचान मटकु मंडल के रूप में की गई है। रामधनी के खिलाफ सुलतानगंज थाना में 27, जबकि शाहकुंड थाना में एक मामला दर्ज था। वहीं उसके बेटे के खिलाफ सन्नी यादव के खिलाफ IPC, BNS की संबंधित धाराओं के तहत कुल 10 मामले सुलतानगंज थाना में ही दर्ज हैं। दीपक कुमार के खिलाफ सुलतानगंज, परबत्ता, फलका और कोढ़ा थाना में एक-एक मामले दर्ज हैं, जबकि पिंकु यादव और मटुकी मंडल के खिलाफ एक-एक मामले दर्ज हैं। ‘सर, आप मेरे साथ चलिए, मैंने जिस हथियार से एग्जिक्यूटिव अफसर की हत्या की थी, उसे बरामद करा दूंगा।’ ये बातें कहते हुए सुलतानगंज नगर परिषद के एग्जिक्यूटिव अफसर की हत्या और चेयरमैन राजकुमार गुड्डू पर जानलेवा हमला करने का आरोपी रामधनी यादव पुलिस की टीम को अपने साथ ले गया। रामधनी के साथ जैसे ही पुलिस की टीम अगुवानी पुल के पास निर्माणाधीन सड़क के किनारे बगीचे में पहुंची, उसने शोर मचाते हुए पहले से छिपे हुए गुर्गों से गोली चलाने को कहने लगा। इसके बाद रामधनी के गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रामधनी यादव को पुलिस की गोली लगी। इसके बाद उसे मायागंज लाया गया, जहां इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भागलपुर पुलिस की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी रामधनी यादव के ऊपर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे 28 मामले दर्ज थे। पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। रामधनी यादव के एनकाउंटर से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए भागलपुर पुलिस ने और क्या-क्या बताया? SSP प्रमोद कुमार की ओर से बताया गया, बुधवार शाम सूचना मिली कि सुलतानगंज नगर परिषद के ऑफिस में घुसकर कुछ अज्ञात हमलावरों की ओर से एग्जिक्यूटिव अफसर कृष्ण भूषण कुमार और चेयरमैन राज कुमार गुड्डू को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। सूचना के बाद कार्रवाई के लिए मैं घटनास्थल के लिए निकला और सुलतानगंज थाना के एसएचओ, सुलतानगंज के एसडीपीओ को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। घटनास्थल से गंभीर रूप से घायल कृष्ण भूषण कुमार और राज कुमार गुड्डू को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों की ओर से कृष्ण भूषण कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राजकुमार गुड्डू को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके तुरंत बाद मामले कि गंभीरता को देखते हुए इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तारी के बाद रामधनी ने कहा- चलिए मैं हथियार बरामद कराता हूं SSP की ओर से बताया गया कि अलग-अलग गठित टीमों ने वारदात में शामिल सुलतानगंज के श्यामबाग के रहने वाले रामधनी यादव, दीपक यादव और नवगछिया के गोपालपुर करारी तीनटंगा के रहने वाले पींकू कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से जब वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछा गया तो रामधनी यादव ने बताया कि मेरे साथ चलिए मैं हथियार बरामद करवा दूंगा। इसके बाद रामधनी की निशानदेही पर पुलिस की टीम आगे बढ़ी। बताया गया कि जैसे ही पुलिस की टीम अगुवानी पुल के पास बन रही सड़क किनारे बगीचे के पास पहुंची, रामधनी यादव ने चिल्लाते हुए कहा कि गोली मारो, गोली मारो। उसके चिल्लाने के बाद बगीचे के पास पहले से घात लगाकर बैठे रामधनी यादव के गुर्गों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। अपराधियों की ओर से फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मी फायरिंग से बचने और जवाबी कार्रवाई के लिए पोजिशन ले रहे थे। इसी दौरान रामधनी यादव ने घटनास्थल पर पहले से छिपाकर रखे हथियार से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षा की जवाबी कार्रवाई की गई। इसी दौरान रामधनी यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मायागंज भागलपुर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिनका इलाज जारी है। SSP की ओर से बताया गया कि घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक रामधनी यादव का बड़ा बेटा सन्नी यादव शामिल है। दूसरे आरोपी की पहचान मटकु मंडल के रूप में की गई है। रामधनी के खिलाफ सुलतानगंज थाना में 27, जबकि शाहकुंड थाना में एक मामला दर्ज था। वहीं उसके बेटे के खिलाफ सन्नी यादव के खिलाफ IPC, BNS की संबंधित धाराओं के तहत कुल 10 मामले सुलतानगंज थाना में ही दर्ज हैं। दीपक कुमार के खिलाफ सुलतानगंज, परबत्ता, फलका और कोढ़ा थाना में एक-एक मामले दर्ज हैं, जबकि पिंकु यादव और मटुकी मंडल के खिलाफ एक-एक मामले दर्ज हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *