भागलपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़:बुद्ध पूर्णिमा पर सुख-शांति की कामना की, भक्त बोले- विशेष पुण्य की प्राप्ति की है मान्यता

भागलपुर में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा घाटों पर आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बरारी गंगा घाट, सीढ़ी घाट, मूसारी घाट और बुढ़ानाथ घाट समेत जिले के अलग-अलग प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। गंगा तट पर हर-हर गंगे और धार्मिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान बुद्ध को नमन किया और परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बुद्ध पूर्णिमा को लेकर घाटों पर विशेष चहल-पहल बुद्ध पूर्णिमा को लेकर घाटों पर विशेष चहल-पहल रही। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ-साथ बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से भी गंगा स्नान के लिए भागलपुर पहुंचे। स्नान के बाद लोगों ने घाटों पर दीपदान किया और जरूरतमंदों के बीच दान-पुण्य भी किया। भक्तों ने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। किसी भी संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ, आपदा मित्र और स्थानीय स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर नीलू कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम विभिन्न घाटों पर मुस्तैद है। प्रशासन की ओर से घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बरारी पुल घाट पर सनोज पासवान और मोहम्मद आबिद को तैनात किया गया है। गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की सीढ़ी घाट पर अमित कुमार और मुनीलाल साह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मूसारी घाट पर तुलसी यादव और सुशील यादव को लगाया गया है, जबकि बुढ़ानाथ घाट पर मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद अल्ताफ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे हैं। इसके अलावा अन्य घाटों पर भी आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों पर नजर रखने तथा गहरे पानी में नहीं जाने की सलाह दी गई है। भागलपुर में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा घाटों पर आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बरारी गंगा घाट, सीढ़ी घाट, मूसारी घाट और बुढ़ानाथ घाट समेत जिले के अलग-अलग प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। गंगा तट पर हर-हर गंगे और धार्मिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान बुद्ध को नमन किया और परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बुद्ध पूर्णिमा को लेकर घाटों पर विशेष चहल-पहल बुद्ध पूर्णिमा को लेकर घाटों पर विशेष चहल-पहल रही। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ-साथ बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से भी गंगा स्नान के लिए भागलपुर पहुंचे। स्नान के बाद लोगों ने घाटों पर दीपदान किया और जरूरतमंदों के बीच दान-पुण्य भी किया। भक्तों ने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। किसी भी संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ, आपदा मित्र और स्थानीय स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर नीलू कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम विभिन्न घाटों पर मुस्तैद है। प्रशासन की ओर से घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बरारी पुल घाट पर सनोज पासवान और मोहम्मद आबिद को तैनात किया गया है। गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की सीढ़ी घाट पर अमित कुमार और मुनीलाल साह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मूसारी घाट पर तुलसी यादव और सुशील यादव को लगाया गया है, जबकि बुढ़ानाथ घाट पर मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद अल्ताफ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे हैं। इसके अलावा अन्य घाटों पर भी आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों पर नजर रखने तथा गहरे पानी में नहीं जाने की सलाह दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *