समाजवादी पार्टी के नेता नसीम खान ने एक गंभीर आपराधिक प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद जे. रविंदर गौड को दिए अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि नाबालिग बच्चे संदीप का अपहरण कर उसकी हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी “सलीम वास्तविक” को कुछ व्यक्तियों और संगठनों द्वारा संरक्षण, महिमामंडन एवं आर्थिक सहायता दी जाती रही है। दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा नसीम खान ने पत्र में कहा कि आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर रहा है, जिसमें अपहरण और हत्या जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। हाल ही में उसकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह व्यक्ति भड़काऊ बयान देता रहा और लोगों से आर्थिक सहयोग भी प्राप्त करता रहा। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आर्थिक मदद की विधायक नंद किशोर गुर्जर जो भाजपा से लोनी विधायक हैं। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी, दक्ष चौधरी, डॉ. प्रकाश और अक्कू पंडित सहित कई लोग इस व्यक्ति के समर्थन में सार्वजनिक रूप से सामने आए और उसका मनोबल बढ़ाते रहे। विशेष रूप से आरोप है कि हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने उसे संगठन से जोड़कर उसका प्रचार किया। नसीम खान ने मांग की है कि अविलंब हिन्दू रक्षा दल पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। कुख्यात अपराधी सलीम वास्तविक का साथी और अपने आप को एक्स मुस्लिम कहने वाले अहसान , मौलाना जाकिर त्यागी , अनीसा और धोखाधड़ी में जेल गई नाजिया इलाही खान इन सब पर भी कार्रवाई हो। अपराधिक कहानी ऐसे लोगों की ये जितने भी अपने आप को X मुस्लिम कहकर इस्लाम और अल्लाह पैग़म्बर के विषय में अपशब्द बोलते थे इन सबके पीछे एक आपराधिक कहानी छुपी हुई है। सपा नेता ने कहा कि ये सब अपने भड़काऊ बयानों से NCR का माहौल खराब करने के लिए जाने जाते है इस लिए इनकी जांच कर कार्रवाई की जाना अत्यंत आवश्यक है।


