नालंदा में साले की शादी से पहले बहनोई की मौत:पिकअप ने रौंदा, 6 महीना पहले पिता बना था; बाइक सवार दोस्त की हालत गंभीर

नालंदा में साले की शादी से पहले बहनोई की मौत:पिकअप ने रौंदा, 6 महीना पहले पिता बना था; बाइक सवार दोस्त की हालत गंभीर

नालंदा में अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पटना जिले के दीदारगंज निवासी योगेंद्र प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के तीना गांव के पास बिहटा-सरमेरा टू-लेन मार्ग की है। बहनोई शंभु कुमार ने बताया कि दीपक अपने रिश्तेदार विकास कुमार के साथ बाइक से मौसेरे साले की बारात में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे रुककर किसी अन्य बाराती से बात कर रहा था। तभी बिहार शरीफ की ओर से आ रही पिकअप ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी जान चली गई।
दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बाराती मौके पर पहुंचे। घायल दानापुर निवासी विकास कुमार को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में पैर बुरी तरह कुचल गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। 2 साल पहले शादी हुई है परिजनों ने बताया कि दीपक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मौसरे साले की शादी की रस्में जैसे तैसे पूरी की गई। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। दीपक की शादी दो साल पहले जून 2024 में हुई थी। छह महीने की एक मासूम बच्ची है।
ड्राइवर मौके से फरार चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक और ड्राइवर की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नालंदा में अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पटना जिले के दीदारगंज निवासी योगेंद्र प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के तीना गांव के पास बिहटा-सरमेरा टू-लेन मार्ग की है। बहनोई शंभु कुमार ने बताया कि दीपक अपने रिश्तेदार विकास कुमार के साथ बाइक से मौसेरे साले की बारात में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे रुककर किसी अन्य बाराती से बात कर रहा था। तभी बिहार शरीफ की ओर से आ रही पिकअप ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी जान चली गई।
दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बाराती मौके पर पहुंचे। घायल दानापुर निवासी विकास कुमार को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में पैर बुरी तरह कुचल गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। 2 साल पहले शादी हुई है परिजनों ने बताया कि दीपक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मौसरे साले की शादी की रस्में जैसे तैसे पूरी की गई। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। दीपक की शादी दो साल पहले जून 2024 में हुई थी। छह महीने की एक मासूम बच्ची है।
ड्राइवर मौके से फरार चंडी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक और ड्राइवर की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *