वार्ड 40 में सीमेंट-कांक्रीट रोड का भूमिपूजन

उज्जैन| नगर निगम के वार्ड 40 में करीब 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क का भूमिपूजन गुरुवार को निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने किया। कार्यक्रम में महामंत्री आनंद सिंह खींची, मंडल अध्यक्ष हरीश सोलंकी और क्षेत्रीय पार्षद जानी बाई सतीश राठौर मौजूद रहीं। निगम अध्यक्ष यादव ने कहा कि वार्ड 40 के पूरे क्षेत्र को द्वारका बस्ती के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके लिए 20 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इनमें सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सीवरेज सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य शामिल हैं। नगर निगम के अनुसार वार्ड 40 के पंवासा में तलाई की पाल क्षेत्र की विभिन्न गलियों में निगम अध्यक्ष मद से सीसी सड़क बनाई जाएगी। इससे पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *