मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव में पूर्व मुखिया और वरिष्ठ भाकपा नेता कृपानंद झा आजाद पर हमला हुआ। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कृपानंद झा आजाद अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास पिस्टल भी थी, लेकिन उन्होंने चाकू से वार कर झा को घायल किया। घटना की सूचना मिलते ही अरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल कृपानंद झा आजाद को तत्काल मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सदर अस्पताल में इलाज करा रहे कृपानंद झा आजाद ने बताया कि वे हमले में बाल-बाल बचे। उन्होंने प्रशासन से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव में पूर्व मुखिया और वरिष्ठ भाकपा नेता कृपानंद झा आजाद पर हमला हुआ। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कृपानंद झा आजाद अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास पिस्टल भी थी, लेकिन उन्होंने चाकू से वार कर झा को घायल किया। घटना की सूचना मिलते ही अरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल कृपानंद झा आजाद को तत्काल मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सदर अस्पताल में इलाज करा रहे कृपानंद झा आजाद ने बताया कि वे हमले में बाल-बाल बचे। उन्होंने प्रशासन से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।


