गैंगस्टर महेश सैनी की गाड़ी में लगी आग, जली:जैसलमेर हाइवे पर हरिनगर के पास हादसा, कोई नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

गैंगस्टर महेश सैनी की गाड़ी में लगी आग, जली:जैसलमेर हाइवे पर हरिनगर के पास हादसा, कोई नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

रेवाड़ी में जैसलमेर हाइवे पर हरिनगर के पास अचानक गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। जांच करने पर पता चला कि बोलेरो गैंगस्टर महेश सैनी की थी, जो कई मामलों में वांछित रहे हैं। जिसे हुसैनपुर निवासी सतपाल चला रहा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर गाड़ी में कोई नहीं मिला। आगजनी की इस घटना में बोलेरो कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है। कोई दूसरा चलाता था गाड़ी जानकारी के अनुसार गैंगस्टर महेश सैनी की बोलेरो गाड़ी है। जिसे लंबे समय से हुसैनपुर निवासी सतपाल चलाता था। रात को वह गाड़ी लेकर किसी काम से जा रहा था। हरिनगर के पास अचानक कार में आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। जब तक पुलिस फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाती, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर जल चुकी थी। शिकायत के बाद होगी कार्रवाई रामपुरा थाना के एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गाड़ी को सती कॉलोनी निवासी सतपाल चला रहा था। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *