रायपुर में ग्रीन आर्मी का जल संरक्षण अभियान:70 वार्डों में 700 वॉटर वारियर्स तैयार होंगे, जल बचाओ-भविष्य बचाओ का लिया संकल्प

रायपुर में ग्रीन आर्मी का जल संरक्षण अभियान:70 वार्डों में 700 वॉटर वारियर्स तैयार होंगे, जल बचाओ-भविष्य बचाओ का लिया संकल्प

रायपुर में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा “पानी बचाओ जन-जागरूकता अभियान” का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा तथा उद्यमी राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस अभियान के तहत शहर के 70 वार्डों में 700 “वॉटर वारियर्स” तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए जनभागीदारी पर जोर दिया। अतिथियों ने नागरिकों को जल बचाने की शपथ दिलाई और कहा कि सामूहिक प्रयास से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने ग्रीन आर्मी के इस अभियान की सराहना करते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। ग्रीन आर्मी ने बताए समाधान और जिम्मेदारी
ग्रीन आर्मी के पदाधिकारियों ने जल संरक्षण के महत्व को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया। संरक्षक राजेश अग्रवाल ने “हर बूंद की रक्षा” का संदेश दिया, वहीं संस्थापक अमिताभ दुबे ने लोगों को प्रेरित करते हुए जल बचाने का संकल्प दोहराया। मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने प्रस्तुति के जरिए बढ़ते जल संकट और उसके समाधान पर जानकारी दी, जबकि जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा ने सामाजिक भागीदारी को जरूरी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टूडेंट रहे मौजूद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही। विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय हिस्सा लिया और अपनी जागरूकता दिखाई। अंत में सभी ने “जल बचाओ–भविष्य बचाओ” का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *