निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कदमकुंआ थाना के अपर थानाध्यक्ष अर्जुन यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कदमकुंआ थाना इलाके के जस्टिस राज किशोर पथ पर की गई। अपर थानाध्यक्ष अर्जुन यादव पर एक मामले के निपटारे के लिए एक स्थानीय व्यक्ति से मोटी रकम की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना निगरानी ब्यूरो को दी थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया। जैसे ही रिश्वत का लेन-देन हुआ, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अर्जुन यादव को रंगे हाथों पकड़ लिया। अर्जुन यादव से हिरासत में चल रही पूछताछ गिरफ्तारी के बाद अर्जुन यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दारोगा से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कदमकुंआ थाना के अपर थानाध्यक्ष अर्जुन यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कदमकुंआ थाना इलाके के जस्टिस राज किशोर पथ पर की गई। अपर थानाध्यक्ष अर्जुन यादव पर एक मामले के निपटारे के लिए एक स्थानीय व्यक्ति से मोटी रकम की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना निगरानी ब्यूरो को दी थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया। जैसे ही रिश्वत का लेन-देन हुआ, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अर्जुन यादव को रंगे हाथों पकड़ लिया। अर्जुन यादव से हिरासत में चल रही पूछताछ गिरफ्तारी के बाद अर्जुन यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दारोगा से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


