बांका में दूल्हा कार ने ऑटो को मारी टक्कर:शादी से लौट रहे 10 लोग घायल, एक की हालत गंभीर; ई-ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बांका में दूल्हा कार ने ऑटो को मारी टक्कर:शादी से लौट रहे 10 लोग घायल, एक की हालत गंभीर; ई-ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआर-रामपुर मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दूल्हा कार ने शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद ई-ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दूल्हा कार ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी
जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री भेडा-भरको गांव में चक्रवर्ती सिंह के यहां आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान केंदुआर-रामपुर मार्ग पर तेज गति से आ रही उजले रंग की दूल्हा कार ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। घायलों में मीरा देवी, रिंकू देवी, ऑटो चालक दिलखुश यादव, नीलम देवी, मोहित कुमार, रिंकी देवी, शोषिला देवी, नीतू देवी, रानी कुमारी समेत अन्य शामिल हैं। सभी को डायल 112 सेवा और एम्बुलेंस की मदद से अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई
वहीं, गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआर-रामपुर मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दूल्हा कार ने शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद ई-ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दूल्हा कार ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी
जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री भेडा-भरको गांव में चक्रवर्ती सिंह के यहां आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान केंदुआर-रामपुर मार्ग पर तेज गति से आ रही उजले रंग की दूल्हा कार ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। घायलों में मीरा देवी, रिंकू देवी, ऑटो चालक दिलखुश यादव, नीलम देवी, मोहित कुमार, रिंकी देवी, शोषिला देवी, नीतू देवी, रानी कुमारी समेत अन्य शामिल हैं। सभी को डायल 112 सेवा और एम्बुलेंस की मदद से अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई
वहीं, गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *