रोहतक DIPRO संजीव सैनी का सस्पेंशन खत्म:CM की रैली में माइक बंद होने पर किए थे सस्पेंड, विभाग में अंदरखाते हुआ था विरोध

रोहतक DIPRO संजीव सैनी का सस्पेंशन खत्म:CM की रैली में माइक बंद होने पर किए थे सस्पेंड, विभाग में अंदरखाते हुआ था विरोध

हरियाणा के रोहतक के डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (DIPRO) संजीव सैनी के सस्पेंशन को विभाग ने बहाल कर दिया है। हरियाणा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के ACS अमित अग्रवाल की ओर से जारी लेटर में उनकी बहाली का जिक्र किया गया है। रोहतक के महम में 5 अप्रैल को हुई सीएम नायब सैनी की विकास रैली में माइक में हुई गड़बड़ी के चलते उनका सस्पेंड कर दिया गया था। रैली में मंच पर दो डायस रखे गए थे। एक डायस पर सभी मंत्रियों व नेताओं ने संबोधन दिया। सीएम के लिए अलग से दूसरी तरफ डायस लगाया गया था। रैली के आखिर में जब सीएम संबोधन करने के डायस पर गए तो माइक की आवाज खराब हो गई थी। जिसके बाद सीएम ने दूसरे डायस पर जाकर भाषण दिया। हालांकि संजीव सैनी के सस्पेंशन का विभाग में खूब विरोध हुआ था। अब जानिए पूरा मामला… पहले भी CM के कार्यक्रम में गड़बड़ी पर कार्रवाई हो चुकी……. फतेहाबाद के DIPRO रेवाड़ी ट्रांसफरः फतेहाबाद के ही गांव पीलीमंदोरी में 2 फरवरी को पंडित जसराज जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे थे। उस कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन को लेकर विवाद हो गया था। उसके अगले ही दिन फतेहाबाद में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर/डीआईपीआरओ अमित पवार का प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी तबादला कर दिया था। उनकी जगह रेवाड़ी के तत्कालीन डीआईपीआरओ दिनेश कुमार को फतेहाबाद लगाया गया था। पंचकूला के DIPRO अब तक सस्पेंडः पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 13 अगस्त 2025 को सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट का राज्य स्तरीय कार्यक्रम था। जिसमें सीएम के संबोधन के दौरान दो बार किसी व्यक्ति की ब्लूटूथ कनेक्ट होने के कारण स्पीकर पर गाना बजने लगा। जिसके कारण सीएम नायब सैनी का संबोधन रोकना पड़ा था। इसी को लेकर 14 अगस्त 2025 को पंचकूला के डीपीआरओ कुलदीप बांगड़ का सस्पेंड कर दिया गया था। जो अब तक सस्पेंड चल रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *