Adani Ports Q4 Results: कंपनी को हुआ 3308 करोड़ का बंपर मुनाफा, निवेशकों की हुई चांदी!

Adani Ports Q4 Results: कंपनी को हुआ 3308 करोड़ का बंपर मुनाफा, निवेशकों की हुई चांदी!

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) का एकीकृत शुद्ध लाभ 2025-26 की चौथी तिमाही में 9.43 प्रतिशत बढ़कर 3,308.30 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 3,023.10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

एपीएसईजेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,489.45 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वर्ष की समान तिमाही में 8,769.63 करोड़ रुपये थी। वहीं खर्च बढ़कर 7,937.66 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 5,382.13 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड का शुद्ध लाभ बढ़कर 12,782.03 करोड़ रुपये हो गया। यह 2024-25 में 11,061.26 करोड़ रुपये रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *