बापूधाम मोतिहारी स्टेशन 2027 तक होगा तैयार:DRM और सांसद ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा, विकास योजनाओं का लिया फीडबैक

बापूधाम मोतिहारी स्टेशन 2027 तक होगा तैयार:DRM और सांसद ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा, विकास योजनाओं का लिया फीडबैक

पूर्वी चंपारण के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा और सांसद राधा मोहन सिंह अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर और आसपास चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। सांसद राधा मोहन सिंह ने बताया कि बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह स्टेशन 2027 तक हर हाल में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की पहचान भी मजबूत होगी। विकास योजनाओं का लिया फीडबैक उन्होंने इस दौरान चंपारण क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का भी फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान चन्द्रहिया और चांदमारी में लंबे समय से बंद पड़े रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुंशी सिंह कॉलेज के सामने प्रस्तावित लाइट आरओबी के निर्माण में आ रही बाधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अड़चनों को जल्द दूर कर परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। 1000 करोड़ रुपए की मिली परियोजनाएं राधा मोहन सिंह ने यह भी बताया कि चंपारण के लोगों को रेलवे की लगभग 1000 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाएं मिली हैं, जिन पर तेजी से काम चल रहा है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं से पूर्वी चंपारण के विकास को नई गति मिलेगी। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण क्षेत्र में चल रही रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने और भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रेलवे के विकास कार्यों को गति दी जाएगी, जिससे यात्रियों और आम जनता को विशेष लाभ मिलेगा। पूर्वी चंपारण के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा और सांसद राधा मोहन सिंह अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर और आसपास चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों से प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। सांसद राधा मोहन सिंह ने बताया कि बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह स्टेशन 2027 तक हर हाल में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की पहचान भी मजबूत होगी। विकास योजनाओं का लिया फीडबैक उन्होंने इस दौरान चंपारण क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का भी फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान चन्द्रहिया और चांदमारी में लंबे समय से बंद पड़े रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुंशी सिंह कॉलेज के सामने प्रस्तावित लाइट आरओबी के निर्माण में आ रही बाधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अड़चनों को जल्द दूर कर परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। 1000 करोड़ रुपए की मिली परियोजनाएं राधा मोहन सिंह ने यह भी बताया कि चंपारण के लोगों को रेलवे की लगभग 1000 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाएं मिली हैं, जिन पर तेजी से काम चल रहा है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं से पूर्वी चंपारण के विकास को नई गति मिलेगी। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण क्षेत्र में चल रही रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने और भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रेलवे के विकास कार्यों को गति दी जाएगी, जिससे यात्रियों और आम जनता को विशेष लाभ मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *