महिला होमगार्ड से छिनतई, विरोध पर युवक को मारी गोली:हाथ में लगी बुलेट, बाइक सवार 2 बदमाश हथियार लहराते हुए फरार

महिला होमगार्ड से छिनतई, विरोध पर युवक को मारी गोली:हाथ में लगी बुलेट, बाइक सवार 2 बदमाश हथियार लहराते हुए फरार

समस्तीपुर में गुरुवार को छिनतई का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक घायल है। जो दलसिंहसराय वीआईपी कॉलोनी का केशव कुमार है। केशव के हादिने हाथ में बुलेट लगी है। केशव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक ने कहा कि बाइक पर 2 बदमाश थे। जो रेलवे पुल के पास से गुजर रही महिला होमगार्ड से छिनतई कर रहे थे। महिला ने शोर मचाई तो बीच-बचाव में गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी। फायरिंग के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए बाइपास की ओर फरार हो गए। घटना दरलिंहसराय थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी -32 की है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल वारदात के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे। घायल युवक को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि युवक के हाथ में बुलेट फंसी हुई है। सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। समस्तीपुर में गुरुवार को छिनतई का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक घायल है। जो दलसिंहसराय वीआईपी कॉलोनी का केशव कुमार है। केशव के हादिने हाथ में बुलेट लगी है। केशव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक ने कहा कि बाइक पर 2 बदमाश थे। जो रेलवे पुल के पास से गुजर रही महिला होमगार्ड से छिनतई कर रहे थे। महिला ने शोर मचाई तो बीच-बचाव में गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी। फायरिंग के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए बाइपास की ओर फरार हो गए। घटना दरलिंहसराय थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी -32 की है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल वारदात के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे। घायल युवक को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि युवक के हाथ में बुलेट फंसी हुई है। सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *