बाबा वेंगा (Baba Vanga) की उनकी खतरनाक और डरावनी भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। जब भी बाबा वेंगा की किसी भविष्यवाणी का ज़िक्र होता है, तो लोगों की चिंता बढ़ जाती है क्योंकि अब तक उनकी कई डरावनी भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं। 2026 के लिए भी बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियाँ की हैं जिनमें से कुछ भविष्यवाणियाँ तो शुरुआती महीनों में ही सच भी हो चुकी हैं। अब बाबा वेंगा की एक और खतरनाक भविष्यवाणी (Baba Vanga Prediction) सच हो गई है।
मची खलबली
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2026 में आर्थिक खलबली मचेगी और ऐसा हो भी रहा है। ईरान के खिलाफ युद्ध की वजह से सिर्फ उसे ही नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट में कई देशों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को भी कई बार बंद किया और फिलहाल यह जलमार्ग बंद ही है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से भारत समेत दुनिया के कई देशों में तेल-गैस का संकट पैदा हो गया। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अन्य कई एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा। अमेरिका, जिसने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए, में भी महंगाई बढ़ गई। करीब 40 दिन तक चले युद्ध को जारी रखने के लिए अमेरिका को हर दिन करीब 1 बिलियन डॉलर खर्च करने पड़े, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को झटका लगा। आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था को और नुकसान हो सकता है और महंगाई भी बढ़ सकती है।
महिला थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा पुरुष नहीं, बल्कि एक महिला थीं। उनका असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (Vangeliya Pandeva Gushterova) था और उनका जन्म 3 अक्टूबर, 1911 को उस्मानी साम्राज्य (Ottoman Empire) में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उनकी आँखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त, 1996 को 84 साल की उम्र में बुल्गारिया (Bulgaria) में उनका निधन हो गया था।


