भोजपुर में दूल्हे की गाड़ी ने मासूम को रौंदा:दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, पटना में इलाज के दौरान हुई मौत

भोजपुर में दूल्हे की गाड़ी ने मासूम को रौंदा:दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, पटना में इलाज के दौरान हुई मौत

भोजपुर में दूल्हे की गाड़ी ने मासूम को रौंद दिया। इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतका की पहचान पनवारी निवासी संतोष पासवान की बेटी रिया कुमारी(6) के तौर पर हुई है। घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र की है। फूफा विक्की कुमार ने बताया कि मंगलवार को गांव में पीरो से बारात आई थी। सड़क किनारे दूल्हे की गाड़ी लगी थी। रिया अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के दौरान अचानक गाड़ी के सामने आ गई। टक्कर लगते ही सड़क पर गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेज दिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम बच्ची के पंजरी, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई थी। पांच बहनों में तीसरे स्थान पर थी। परिवार में मां सुभांति देवी, बहन खुशबू, सरिता, दिव्या और रिया है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में दूल्हे की गाड़ी ने मासूम को रौंद दिया। इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतका की पहचान पनवारी निवासी संतोष पासवान की बेटी रिया कुमारी(6) के तौर पर हुई है। घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र की है। फूफा विक्की कुमार ने बताया कि मंगलवार को गांव में पीरो से बारात आई थी। सड़क किनारे दूल्हे की गाड़ी लगी थी। रिया अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के दौरान अचानक गाड़ी के सामने आ गई। टक्कर लगते ही सड़क पर गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेज दिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी जान नहीं बची। घर में मचा कोहराम बच्ची के पंजरी, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई थी। पांच बहनों में तीसरे स्थान पर थी। परिवार में मां सुभांति देवी, बहन खुशबू, सरिता, दिव्या और रिया है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *