सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट:76,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 30 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें एशियाई बाजार में आज गिरावट 29 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 29 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 609 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 182 अंक (0.76%) की तेजी रही, ये 24,178 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *