पेंच टाइगर रिजर्व के पास सड़क पार करते दिखा बाघ:बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील

पेंच टाइगर रिजर्व के पास सड़क पार करते दिखा बाघ:बाइक सवारों ने बनाया वीडियो; वन विभाग ने सावधानी बरतने की अपील

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व से सटे खवासा-टुरिया मार्ग पर बुधवाक देर रात बाघ सड़क पार करता दिखा। इस मार्ग से गुजर रहे कुछ बाइक सवारों ने बाघ को सड़क पर आते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघ जंगल से सड़क पर आया और आराम से दूसरी ओर चला गया। बाइक सवारों ने सुरक्षित दूरी बनाकर अपने वाहन रोक लिए। उन्होंने बिना किसी आवाज या हलचल के घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब आसपास के क्षेत्रों में वायरल हो रहा है। यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील खवासा-टुरिया मार्ग पेंच टाइगर रिजर्व के नजदीक है, इसलिए इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य है। इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अच्छी है और उनका मूवमेंट लगातार होता रहता है। ऐसे में जंगल से सटे मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। रात के समय वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, अनावश्यक हॉर्न न बजाने और वन्यजीव दिखने पर उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। ॉ पेंच राष्ट्रीय उद्यान में समृद्ध वन्यजीवों की विविधता पेंच राष्ट्रीय उद्यान अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां बाघ के अतिरिक्त तेंदुआ, भेड़िया और जंगली बिल्ली जैसे शिकारी जीव पाए जाते हैं। चीतल, सांभर, गौर, जंगली सूअर, नीलगाय और चार सींगों वाला मृग जैसे शाकाहारी जीव भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसके अलावा, मोर सहित 200 से अधिक पक्षी प्रजातियां भी इस क्षेत्र में पाई जाती हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पेंच राष्ट्रीय उद्यान आते हैं, जहां उन्हें प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिलता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *