168 बोतल शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

अंबा| अंबा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रिंस सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर शराब की खेप लेकर इस रास्ते से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर सिंहपुर स्कूल के पास जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल से आ रहे युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक से ‘रॉयल झारखंड डिलक्स’ ब्रांड की 200-200 मिलीलीटर की कुल 168 बोतलें बरामद हुईं, जिसकी कुल मात्रा 33.6 लीटर पाई गई। पुलिस ने मौके से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक राजा कुमार के लिखित प्रतिवेदन पर अंबा थाना में कांड संख्या 71/26 दर्ज किया गया है। अंबा| अंबा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रिंस सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर शराब की खेप लेकर इस रास्ते से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर सिंहपुर स्कूल के पास जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल से आ रहे युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक से ‘रॉयल झारखंड डिलक्स’ ब्रांड की 200-200 मिलीलीटर की कुल 168 बोतलें बरामद हुईं, जिसकी कुल मात्रा 33.6 लीटर पाई गई। पुलिस ने मौके से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक राजा कुमार के लिखित प्रतिवेदन पर अंबा थाना में कांड संख्या 71/26 दर्ज किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *