गयाजी में गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया:थानाध्यक्ष घायल; हाइवा की टक्कर से महिला की मौत, मायके से ससुराल जा रही थी

गयाजी के बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा निवासी ललन यादव की पत्नी सुमित्रा देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुमित्रा अपने पति के साथ बाइक से मायके मुशरब्दा से ससुराल लौट रही थीं। रास्ते में नहाटा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि सुमित्रा सीधे हाईवा के पहिए के नीचे चली गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, तो इन्होंने पुलिस पर अटैक कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष को चोट लगी है। बता दें कि सड़क हादसे के बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क जाम होते ही इलाके में गाड़ी की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का गुस्सा सिर्फ हादसे तक सीमित नहीं था। लोगों का आरोप था कि इस सड़क पर लगातार भारी गाड़ी की तेज रफ्तार जानलेवा बन चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश शुरू की। लेकिन माहौल और भड़क गया। ग्रामीण मौके पर डीएम व एसएसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठी डंडे व पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। थानाध्यक्ष संजय कुमार घायल हुए इस दौरान मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें ऊपर के होठ के पास चोट लगी है। वहीं एक एएसआई को भी मामूली चोट आई है। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार है। मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में थानाध्यक्ष संजय कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गई, तो उन्हें बात करने से इनकार कर दिया। वे कहने लगे कि बाद में जानकारी दूंगा, अभी इलाज करा रहा हूं। अभी बोलने में तकलीफ हो रही है। गयाजी के बोधगया थाना क्षेत्र के जानी बिगहा निवासी ललन यादव की पत्नी सुमित्रा देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुमित्रा अपने पति के साथ बाइक से मायके मुशरब्दा से ससुराल लौट रही थीं। रास्ते में नहाटा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि सुमित्रा सीधे हाईवा के पहिए के नीचे चली गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, तो इन्होंने पुलिस पर अटैक कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष को चोट लगी है। बता दें कि सड़क हादसे के बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क जाम होते ही इलाके में गाड़ी की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का गुस्सा सिर्फ हादसे तक सीमित नहीं था। लोगों का आरोप था कि इस सड़क पर लगातार भारी गाड़ी की तेज रफ्तार जानलेवा बन चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश शुरू की। लेकिन माहौल और भड़क गया। ग्रामीण मौके पर डीएम व एसएसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठी डंडे व पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। थानाध्यक्ष संजय कुमार घायल हुए इस दौरान मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें ऊपर के होठ के पास चोट लगी है। वहीं एक एएसआई को भी मामूली चोट आई है। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार है। मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में थानाध्यक्ष संजय कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गई, तो उन्हें बात करने से इनकार कर दिया। वे कहने लगे कि बाद में जानकारी दूंगा, अभी इलाज करा रहा हूं। अभी बोलने में तकलीफ हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *