नवादा में रंगदारी न देने पर होटल संचालक का अपहरण:पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद, एक अपराधी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

नवादा शहर में रंगदारी के लिए एक होटल संचालक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। टाउन ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक अखिलेश कुमार(63) को रविवार रात करीब 10:40 बजे अगवा किया गया। स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक उनके रेस्टोरेंट में घुस आए। उन्होंने अखिलेश कुमार से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए 80 हजार रुपए की रंगदारी या उनकी गाड़ी की मांग की। मना करने पर उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में बिठाकर गोनावां की ओर ले जाया गया। अपहरणकर्ता बाद में पीड़ित को तीन नंबर बस स्टैंड क्षेत्र में ले गए, जहां उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि उनके नाखून तक निकाल दिए गए। गंभीर रूप से घायल अखिलेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद अखिलेश कुमार के बेटे अमित कुमार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नगर थाने की टीम सक्रिय हो गई और नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में एसआई राम इकबाल सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने मात्र 12 घंटे के अंदर राजेंद्र नगर इलाके से घायल अवस्था में अखिलेश कुमार को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक अपहर्ता कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गई है। 2 स्कॉर्पियो सवारों के बीच हुआ था झगड़ा डीएसपी उल्लास कुमार ने बताया कि घटना से पहले छाया रोड और अस्पताल रोड पर दो स्कॉर्पियो सवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान कोर्ट के पास एक स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया गया था। इसी बहाने अपराधी होटल में घुसे और अखिलेश कुमार पर आरोप लगाया कि उनके किसी व्यक्ति ने स्कॉर्पियो को नुकसान पहुंचाया है, जिसके बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। प्राथमिकी में राहुल कुमार, पकड़ू, स्कॉर्पियो चालक व मालिक सहित अन्य अज्ञात अपराधियों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, कुल पांच से अधिक अपराधी अभी फरार हैं। थाना प्रभारी ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का विश्वास जताया है। नवादा शहर में रंगदारी के लिए एक होटल संचालक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। टाउन ढाबा रेस्टोरेंट के संचालक अखिलेश कुमार(63) को रविवार रात करीब 10:40 बजे अगवा किया गया। स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक उनके रेस्टोरेंट में घुस आए। उन्होंने अखिलेश कुमार से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए 80 हजार रुपए की रंगदारी या उनकी गाड़ी की मांग की। मना करने पर उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में बिठाकर गोनावां की ओर ले जाया गया। अपहरणकर्ता बाद में पीड़ित को तीन नंबर बस स्टैंड क्षेत्र में ले गए, जहां उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि उनके नाखून तक निकाल दिए गए। गंभीर रूप से घायल अखिलेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद अखिलेश कुमार के बेटे अमित कुमार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नगर थाने की टीम सक्रिय हो गई और नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में एसआई राम इकबाल सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने मात्र 12 घंटे के अंदर राजेंद्र नगर इलाके से घायल अवस्था में अखिलेश कुमार को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक अपहर्ता कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गई है। 2 स्कॉर्पियो सवारों के बीच हुआ था झगड़ा डीएसपी उल्लास कुमार ने बताया कि घटना से पहले छाया रोड और अस्पताल रोड पर दो स्कॉर्पियो सवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान कोर्ट के पास एक स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया गया था। इसी बहाने अपराधी होटल में घुसे और अखिलेश कुमार पर आरोप लगाया कि उनके किसी व्यक्ति ने स्कॉर्पियो को नुकसान पहुंचाया है, जिसके बाद उन्हें अगवा कर लिया गया। प्राथमिकी में राहुल कुमार, पकड़ू, स्कॉर्पियो चालक व मालिक सहित अन्य अज्ञात अपराधियों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, कुल पांच से अधिक अपराधी अभी फरार हैं। थाना प्रभारी ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का विश्वास जताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *