‘मार दिया तो मार दिया, कौन सी बड़ी बात है…’ यह बयान किसी आम व्यक्ति का नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का है। दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी युवक पांडव कुमार की हत्या हुई। परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है, लेकिन इस दर्दनाक घटना पर केंद्रीय मंत्री के इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी। मांझी के इस बयान ने मृतक के परिवार के जख्मों को और गहरा कर दिया है। एक तरफ घरवालों ने अपना बेटा खोया है। दूसरी तरफ सत्ता में बैठे मंत्री की ओर से ऐसे शब्द सामने आए हैं, जिसने लोगों की भावनाओं को गुस्से में बदल दिया है। जीतन राम मांझी अपने इस बयान पर घिरते जा रहे हैं। इस बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांझी पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने मांझी के बयान को “बेहद घटिया” बताते हुए उनसे माफी मांगने कहा है। तेजस्वी यादव बोले- घटिया बयान है, माफी मांगे मांझी तेजस्वी यादव ने कहा, ‘21 सालों से बिहार में NDA की सरकार है। जिस युवक की हत्या हुई, उसकी उम्र भी 21 वर्ष है। सरकार यह सारा आरोप हम लोगों पर लगाने का काम कर रही है। इसके लिए भी हम लोगों को ब्लेम किया जा रहा है। यह बहुत ही घटिया बयान है। उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।’ तेजस्वी बोले- मोदी जी की पुलिस बिहारी को गोली मार रही तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों घेर लिया। तेजस्वी ने कहा- ‘दिल्ली में बिहारी बोलने पर छाती में गोली मार दी जा रही है।’ बिहारी युवक को गोली मारने पर मांझी का विवादित बयान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि, ‘दिल्ली में बिहार का युवक मारा गया है। कोई ऐसी बात होगी तो इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद अगर कोई दोषी होगा तो उस पर आवश्यक कार्रवाई होगी। इसमें कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया। कोई ऐसे ही जानबूझकर किसी को नहीं मार देता है। इसकी जांच होगी। अगर सचमुच में किसी निर्दोष को मारा गया है तो मारने वालों को सजा होगी।’ बयान पर घिरने के बाद X पोस्ट कर जताया दुख विवादित बयान देने के बाद जब अपने बयान पर जीतन राम मांझी घिरने लगे तो उन्होंने रात सोशल मीडिया साइट X पोस्ट कर घटना पर दुख जताया। मांझी ने लिखा कि, ‘दिल्ली के उत्तम नगर में हुई डिलीवरी बॉय पाण्डव कुमार की हत्या अत्यंत दुःखद है। बिहार के मेहनतकश और स्वाभिमानी युवाओं के साथ हुई इस अन्यायपूर्ण घटना ने मुझे बहुत आहत किया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिले यह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) की पहली प्राथमिकता है।’ ‘मार दिया तो मार दिया, कौन सी बड़ी बात है…’ यह बयान किसी आम व्यक्ति का नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का है। दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी युवक पांडव कुमार की हत्या हुई। परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है, लेकिन इस दर्दनाक घटना पर केंद्रीय मंत्री के इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी। मांझी के इस बयान ने मृतक के परिवार के जख्मों को और गहरा कर दिया है। एक तरफ घरवालों ने अपना बेटा खोया है। दूसरी तरफ सत्ता में बैठे मंत्री की ओर से ऐसे शब्द सामने आए हैं, जिसने लोगों की भावनाओं को गुस्से में बदल दिया है। जीतन राम मांझी अपने इस बयान पर घिरते जा रहे हैं। इस बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांझी पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने मांझी के बयान को “बेहद घटिया” बताते हुए उनसे माफी मांगने कहा है। तेजस्वी यादव बोले- घटिया बयान है, माफी मांगे मांझी तेजस्वी यादव ने कहा, ‘21 सालों से बिहार में NDA की सरकार है। जिस युवक की हत्या हुई, उसकी उम्र भी 21 वर्ष है। सरकार यह सारा आरोप हम लोगों पर लगाने का काम कर रही है। इसके लिए भी हम लोगों को ब्लेम किया जा रहा है। यह बहुत ही घटिया बयान है। उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।’ तेजस्वी बोले- मोदी जी की पुलिस बिहारी को गोली मार रही तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों घेर लिया। तेजस्वी ने कहा- ‘दिल्ली में बिहारी बोलने पर छाती में गोली मार दी जा रही है।’ बिहारी युवक को गोली मारने पर मांझी का विवादित बयान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि, ‘दिल्ली में बिहार का युवक मारा गया है। कोई ऐसी बात होगी तो इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद अगर कोई दोषी होगा तो उस पर आवश्यक कार्रवाई होगी। इसमें कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया। कोई ऐसे ही जानबूझकर किसी को नहीं मार देता है। इसकी जांच होगी। अगर सचमुच में किसी निर्दोष को मारा गया है तो मारने वालों को सजा होगी।’ बयान पर घिरने के बाद X पोस्ट कर जताया दुख विवादित बयान देने के बाद जब अपने बयान पर जीतन राम मांझी घिरने लगे तो उन्होंने रात सोशल मीडिया साइट X पोस्ट कर घटना पर दुख जताया। मांझी ने लिखा कि, ‘दिल्ली के उत्तम नगर में हुई डिलीवरी बॉय पाण्डव कुमार की हत्या अत्यंत दुःखद है। बिहार के मेहनतकश और स्वाभिमानी युवाओं के साथ हुई इस अन्यायपूर्ण घटना ने मुझे बहुत आहत किया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिले यह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) की पहली प्राथमिकता है।’


