आगरा ग्रामीण सीट पर भाजपा की पहली पसंद बेबीरानी मौर्य:सपा की पसंदीदा राकेश धनगर, बसपा से किरण प्रभा केसरी

आगरा ग्रामीण सीट पर भाजपा की पहली पसंद बेबीरानी मौर्य:सपा की पसंदीदा राकेश धनगर, बसपा से किरण प्रभा केसरी

आगरा जिले की ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 59% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा के उम्मीदवार के रूप में वो पहली पसंद हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी और बसपा को बराबर वोट मिले हैं। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद बेबीरानी मौर्य हैं । इन्हें 42% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर कालीचरन सुमन हैं। उन्हें 33% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर उपेंद्र सिंह हैं। इनको 8% लोगों ने पसंद किया है। रविंद्र सिंह को 4% ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद राकेश धनगर हैं। इन्हें 53% लोगों ने पसंद किया है। जितेंद्र खटीक को 13% लोगों ने पसंद किया है। राजेश वर्मा को 11% लोगों ने पसंद किया है। नितिन निगम को 9% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में किरण प्रभा केसरी पहली पसंद हैं। इनको 69% लोगों ने वोट किया है। जितेंद्र सिंह दूसरे नंबर पर हैं। इन्हें 22% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *