वाहन की टक्कर से महिला की मौत:सहरसा में बाजार से घर लौटने के दौरान हादसा, फरार ड्राइवर की तलाश जारी

वाहन की टक्कर से महिला की मौत:सहरसा में बाजार से घर लौटने के दौरान हादसा, फरार ड्राइवर की तलाश जारी

सहरसा में फोर वीलर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान कोपड़िया पंचायत स्थित हनसारी गांव निवासी बबलू यादव की पत्नी लालो देवी(34) के रूप में हुई है। लालो देवी अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। परिवार का भरण-पोषण अब उनके पति बबलू यादव पर निर्भर है, जो खेती-बाड़ी करते हैं। बाजार से लौटने के दौरान हादसा परिजन ने बताया कि लालो देवी मंगलवार को सलखुआ बाजार से घरेलू सामान खरीदकर लौट रही थीं। एनएच-35 पर मठा चौक के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। इस टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, सहरसा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी घटना की सूचना मिलने पर सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने पुष्टि की कि महिला की मौत सड़क हादसे में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। सहरसा में फोर वीलर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान कोपड़िया पंचायत स्थित हनसारी गांव निवासी बबलू यादव की पत्नी लालो देवी(34) के रूप में हुई है। लालो देवी अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। परिवार का भरण-पोषण अब उनके पति बबलू यादव पर निर्भर है, जो खेती-बाड़ी करते हैं। बाजार से लौटने के दौरान हादसा परिजन ने बताया कि लालो देवी मंगलवार को सलखुआ बाजार से घरेलू सामान खरीदकर लौट रही थीं। एनएच-35 पर मठा चौक के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। इस टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, सहरसा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी घटना की सूचना मिलने पर सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने पुष्टि की कि महिला की मौत सड़क हादसे में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *