PBKS के खिलाफ मैच से पहले रियान पराग को सता रहा ये डर! बताया क्या होगी टीम की पहली कोशिश

PBKS के खिलाफ मैच से पहले रियान पराग को सता रहा ये डर! बताया क्या होगी टीम की पहली कोशिश

IPL 2026 PBKS vs RR: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन दमदार रहा है और दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक हैं। पंजाब किंग्स जहां अब तक इस सीजन अजेय रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं।

2 मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी PBKS

पंजाब किंग्स को अगले दौर में पहुंचने के लिए सिर्फ दो मुकाबले जीतने हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को तीन जीत की जरूरत है। पंजाब किंग्स का यह 8वां मुकाबला होगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स का यह 9वां मैच है। इस सीजन जिस तरीके से पंजाब किंग्स ने प्रदर्शन किया है, वह हर टीम के लिए चुनौती बन गई है।

इस मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को भी उनके रन चेज करने और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता को लेकर चिंता सताने लगी है। यही वजह है कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत-हार से पहले यह चाहते हैं कि उनकी टीम पंजाब को बड़े स्कोर बनाने से रोके। आपको बता दें कि पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया था, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज था।

कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं पराग

इसी वजह से रियान पराग इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ बड़ा लक्ष्य हासिल किया था, लेकिन चंडीगढ़ का मैदान नया है, पिच नई है और परिस्थितियां भी अलग हैं। उम्मीद है कि वैसा प्रदर्शन यहां देखने को नहीं मिलेगा और इतना बड़ा स्कोर नहीं बनेगा। हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे।

दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिछले कुछ मुकाबलों में टीम ने बड़े स्कोर चेज किए हैं और दो ओवर पहले जीत हासिल की है, इसलिए टीम की सोच काफी हद तक वही रहेगी। पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर फोकस रहेगा और ओपनर्स शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाएंगे, ताकि बाकी बल्लेबाजों को भी उसी लय में खेलने का मौका मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *