पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:अवैध संबंधों को लेकर हुआ था विवाद, सिर पर डंडे से किया था वार

पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:अवैध संबंधों को लेकर हुआ था विवाद, सिर पर डंडे से किया था वार

बालाघाट के रिसेवाड़ा में पत्नी नंदिनी की हत्या के आरोप में पति योगराज उर्फ टेपु नाईक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने डंडे से सिर पर हमला कर पत्नी की हत्या की थी। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। बहेला थाना अंतर्गत रिसेवाड़ा गांव में सोमवार को 27 वर्षीय नंदिनी का रक्त रंजित शव उसके घर में मिला था। उसके सिर पर डंडे से गंभीर चोट के निशान थे, जिससे उसकी मौत हुई थी। पुलिस को शुरू से ही पति योगराज उर्फ टेपु नाईक पर शक था। पूछताछ में सामने आया कि योगराज का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसे लेकर नंदिनी से उसका अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था। आवेश में आकर योगराज ने नंदिनी के सिर पर डंडे से वार कर दिया। थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि महिला की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई थी। पति योगराज ने ही उस पर डंडे से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी योगराज उर्फ टेपु नाईक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *