खरगोन में मां मोमाई स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा:5 हजार श्रद्धालु शामिल, ढोल-ताशों संग नृत्य, मेधावी छात्रों का सम्मान हुआ

खरगोन में मां मोमाई स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा:5 हजार श्रद्धालु शामिल, ढोल-ताशों संग नृत्य, मेधावी छात्रों का सम्मान हुआ

खरगोन में मंगलवार को क्षत्रिय पाल समाज ने अपनी कुलदेवी मां मोमाई मंदिर का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर ढोल-ताशे के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुसज्जित रथ में माताजी के छायाचित्र को विराजित किया गया था। शोभायात्रा में समाज के 5 हजार से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भक्ति गीतों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए शीतल पेयजल और कोल्ड ड्रिंक के स्टॉल भी लगाए गए थे। शोभायात्रा मंदिर पहुंचने पर महाआरती के साथ इसका समापन हुआ। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। समाज अध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के दसवीं और बारहवीं कक्षा के 50 से ज्यादा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इससे पहले, विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने समाज की धर्मशाला का लोकार्पण भी किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *