देवरिया में महिला की एक्सीडेंट में मौत:सब्जी खरीदने जाते समय चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

देवरिया में महिला की एक्सीडेंट में मौत:सब्जी खरीदने जाते समय चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मंगलवार शाम सब्जी खरीदने जाते समय एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान भगवानपुर चौबे निवासी विद्यावती (55) पत्नी जनार्दन प्रसाद के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे हुई, जब विद्यावती घर से बाजार के लिए निकली थीं। पांडेयचक और भगवानपुर चौराहे के बीच पहुंचते ही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विद्यावती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। वाहन की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *