शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर त्रिमुहानी के समीप मंगलवार को एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग सड़क पर गिर गए और रिक्शा के नीचे दब गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर गिरिहिंडा बाजार की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क से उठाया गया। दो लोग मामूली रूप से घायल हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मंदना गांव के एक चिमनी भट्ठे पर मजदूरी करता मृतक महिला की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के धनौल गांव निवासी नरेश मांझी की 30 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। वह पांच छोटे बच्चों की मां थी। मृतका के पति नरेश मांझी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हथियावा थाना क्षेत्र के मंदना गांव के एक चिमनी भट्ठे पर मजदूरी करता है। स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी नरेश मांझी के अनुसार, उनकी पत्नी नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव स्थित एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। वह मंदना मोड़ से ई-रिक्शा पर बैठकर शेखपुरा की ओर जा रही थी, तभी बरबीघा की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर त्रिमुहानी के समीप मंगलवार को एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग सड़क पर गिर गए और रिक्शा के नीचे दब गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर गिरिहिंडा बाजार की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क से उठाया गया। दो लोग मामूली रूप से घायल हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मंदना गांव के एक चिमनी भट्ठे पर मजदूरी करता मृतक महिला की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के धनौल गांव निवासी नरेश मांझी की 30 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। वह पांच छोटे बच्चों की मां थी। मृतका के पति नरेश मांझी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हथियावा थाना क्षेत्र के मंदना गांव के एक चिमनी भट्ठे पर मजदूरी करता है। स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी नरेश मांझी के अनुसार, उनकी पत्नी नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव स्थित एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। वह मंदना मोड़ से ई-रिक्शा पर बैठकर शेखपुरा की ओर जा रही थी, तभी बरबीघा की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


