वीरपुर में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज:एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, प्रगणकों को जरूरी निर्देश दिए

वीरपुर में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज:एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, प्रगणकों को जरूरी निर्देश दिए

बेगूसराय के वीरपुर में 2 मई से शुरू होने वाली डिजिटल जनगणना की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को एडीएम पूजा कुमारी ने वीरपुर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर फील्ड कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एडीएम ने प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारियों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मैपिंग कार्य, एचएलओ ऐप से मकानों की नंबरिंग, भवनों के सूचीकरण और डेटा के डिजिटल अपलोडिंग की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। एडीएम ने जोर देकर कहा कि जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक घर और भवन का सही विवरण दर्ज करें। डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण और अपलोडिंग में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया। एडीएम ने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। इसके लिए सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जाए। बैठक में ट्रेनर, प्रगणक और सुपरवाइजर मौजूद थे। बेगूसराय के वीरपुर में 2 मई से शुरू होने वाली डिजिटल जनगणना की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को एडीएम पूजा कुमारी ने वीरपुर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर फील्ड कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एडीएम ने प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारियों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मैपिंग कार्य, एचएलओ ऐप से मकानों की नंबरिंग, भवनों के सूचीकरण और डेटा के डिजिटल अपलोडिंग की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। एडीएम ने जोर देकर कहा कि जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक घर और भवन का सही विवरण दर्ज करें। डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण और अपलोडिंग में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया। एडीएम ने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। इसके लिए सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जाए। बैठक में ट्रेनर, प्रगणक और सुपरवाइजर मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *