भागलपुर में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर की गोली मारकर हत्या:सभापति को सिर में मारी बुलेट; नगर परिषद ऑफिस में अंधाधुंध फायरिंग

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में आज अपराधियों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार की लगने से मौत हो गई है। नगर परिषद के सभापति राज कुमार गुड्डू के सिर में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनते ही कार्यालय परिसर में हंगामा हो गया। इस बीच नगर परिषद के कर्मचारी और वार्ड पार्षद एकजुट होकर ऑफिस की ओर दौड़े। लेकिन, बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉ. कुंदन भाई पटेल ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही एक्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार की मौत हो गई है। सभापति राज कुमार गुड्डू के सिर में गोली लगी है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए… भागलपुर SSP प्रमोद कुमार DSP और कई थाने की पुलिस मौके के लिए रवाना हुई है। पुलिस ने पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, पुलिस चप्पे चप्पे पर छापेमारी कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है… भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में आज अपराधियों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार की लगने से मौत हो गई है। नगर परिषद के सभापति राज कुमार गुड्डू के सिर में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनते ही कार्यालय परिसर में हंगामा हो गया। इस बीच नगर परिषद के कर्मचारी और वार्ड पार्षद एकजुट होकर ऑफिस की ओर दौड़े। लेकिन, बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉ. कुंदन भाई पटेल ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही एक्जीक्यूटिव ऑफिसर कृष्णा भूषण कुमार की मौत हो गई है। सभापति राज कुमार गुड्डू के सिर में गोली लगी है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए… भागलपुर SSP प्रमोद कुमार DSP और कई थाने की पुलिस मौके के लिए रवाना हुई है। पुलिस ने पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, पुलिस चप्पे चप्पे पर छापेमारी कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *