Maruti Suzuki Q4 Results: जबरदस्त बिक्री के बाद भी मुनाफा घटा, जानें Share पर क्या होगा असर?

Maruti Suzuki Q4 Results: जबरदस्त बिक्री के बाद भी मुनाफा घटा, जानें Share पर क्या होगा असर?

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 6.45 प्रतिशत घटकर 3,659 करोड़ रुपये रहा।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में उसे 3,911.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी की परिचालन आय 28.2 प्रतिशत बढ़कर 52,462.5 करोड़ रुपये हो गई जो 2024-25 की समान तिमाही में 40,920.1 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 48,125.3 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 37,585.5 करोड़ रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *