स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार टेंट संचालक की मौत:गोपालगंज में 2 अन्य युवक घायल, काम पर जाने के दौरान हादसा

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार टेंट संचालक की मौत:गोपालगंज में 2 अन्य युवक घायल, काम पर जाने के दौरान हादसा

गोपालगंज में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में टेंट संचालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के शुकुलवा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान बसडीला गांव निवासी राहुल कुमार(30) के रूप में हुई है। घायल युवकों में 21 वर्षीय बीरू कुमार और 40 वर्षीय अनूप मांझी शामिल हैं। तीनों को तत्काल मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। टेंट का काम करने जा रहे थे तीनों राहुल कुमार, बीरू कुमार और अनूप मांझी एक ही बाइक पर सवार होकर नवादा परसौनी में टेंट का काम करने जा रहे थे। शुकुलवा गांव के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। सिर और शरीर में गंभीर चोट टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल कुमार को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गोपालगंज में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में टेंट संचालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के शुकुलवा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान बसडीला गांव निवासी राहुल कुमार(30) के रूप में हुई है। घायल युवकों में 21 वर्षीय बीरू कुमार और 40 वर्षीय अनूप मांझी शामिल हैं। तीनों को तत्काल मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। टेंट का काम करने जा रहे थे तीनों राहुल कुमार, बीरू कुमार और अनूप मांझी एक ही बाइक पर सवार होकर नवादा परसौनी में टेंट का काम करने जा रहे थे। शुकुलवा गांव के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। सिर और शरीर में गंभीर चोट टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल कुमार को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *