ट्रंप पर गोली चलाने वाले पर लगा अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास का आरोप, मिल सकती है यह कड़ी सजा

ट्रंप पर गोली चलाने वाले पर लगा अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास का आरोप, मिल सकती है यह कड़ी सजा

White House Dinner Shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में आयोजित एक हाई प्रोफाइल डिनर इवेंट के दौरान हुई गोलीबारी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत देश के कई शीर्ष नेता, पत्रकार और अधिकारी होटल हिल्टन में मौजूद थे। घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया था जिसके बाद अब उसे अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश के आरोप में औपचारिक रूप से चार्ज किया गया है।

डिनर में जबरदस्ती घूसा और 5 से 8 गोलियां चलाई

जानकारी के अनुसार शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान आरोपी कोल टोमस एलन ने हथियारों के साथ जबरदस्ती घूसने की कोशिश की थी।अधिकारियों के अनुसार, वह सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षा से बचते हुए आगे बढ़ा और मौके पर फायरिंग की। करीब 5 से 8 गोलियां चलने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के दौरान एक सुरक्षा अधिकारी घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उसकी जान बच गई। आरोपी के गोलियां चलाने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और इस घटना के दौरान उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

दोषी साबित होने पर मिल सकती है उम्रकैद तक की सजा

सोमवार को एलन को वॉशिंगटन की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजक जोसलीन बैलेंटाइन ने अदालत में कहा कि एलन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप की हत्या करने की कोशिश की है। एलन पर फायरआर्म को गैरकानूनी तरीके से एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने और हिंसक अपराध के दौरान हथियार इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए गए हैं। यदि दोषी साबित होता है, तो उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

पुलिस को मिला आरोपी का मैनिफेस्टो

31 वर्षीय कोल टोमस एलन कैलिफोर्निया के टॉरेंस का निवासी है और पेशे से गेम डेवलपर और इंजीनियर बताया जा रहा है। उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस में उच्च शिक्षा हासिल की थी। उसके प्रोफेसर बिन टैंग ने कहा, वह बहुत अच्छा छात्र था, हमेशा क्लास में आगे बैठता था और बेहद विनम्र था। यह खबर सुनकर मुझे गहरा झटका लगा। जांच एजेंसियों को एलन के पास से एक मैनिफेस्टो भी मिला है, जिसमें उसने खुद को फ्रेंडली फेडरल असैसिन बताया और सरकार की नीतियों की आलोचना की। परिवार के अनुसार, वह लंबे समय से चरम विचार व्यक्त कर रहा था और अक्सर दुनिया को बदलने की बात करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *